Budget Session: 'कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, मौसम बिगड़ने वाला है', लोकसभा में TMC सांसद और स्पीकर में तीखी नोकझोंक

Updated:
विज्ञापन

Abhishek Banerjee

Budget Session: बजट 2024-25 पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान सांसद अभिषक बनर्जी फॉर्म में नजर आए.

विज्ञापन

Budget Session: बजट 2024-25 पर लोकसभा में चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया. जब अभिषेक बनर्जी बोल रहे थे, तब उनकी स्पीकर ओम बिरला के साथ कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई. टीएमसी सांसद ने सत्ता पक्ष की ओर से इशारा कर कहा, थोड़ा सब्र रखिए, कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, मौसम बिगड़ने वाला है.

अभिषेक बनर्जी और स्पीकर के बीच हुई नोकझोंक

जब अभिषेक बनर्जी बोल रहे थे, तब कई बार स्पीकर ओम बिरला के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई. टीएमसी सांसद ने नोटबंदी को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की, तो स्पीकर ने उन्हें टोकते हुए कहा, माननीय सांसद वर्तमान बजट पर बात करें, तो अभिषेक बनर्जी ने कहा, जब पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की बात करेगा, तब आप कुछ नहीं बोलेंगे, लेकिन मैंने नोटबंदी की बात कर दी, तो आप मुझे रोक रहे हैं. उन्होंने कहा- पक्षपात नहीं चलेगा. जब कोई आपातकाल की बात करता है, तो आप कुछ नहीं बोलते हैं.

अभिषेक बनर्जी ने बजट को बताया जनविरोधी

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बजट 2024-25 पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट ‘जनविरोधी’ है और इसका उद्देश्य सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों का तुष्टीकरण करना और सरकार बचाये रखने के लिए उन्हें ‘मुआवजा’ देना है. उन्होंने अपने तीखे अंदाज में कहा, बजट में कोई दृष्टिकोण और एजेंडा नहीं है. आम लोगों को कोई राहत नहीं है और बजट में देश के 140 करोड़ लोगों की उपेक्षा की गई है. बनर्जी ने दावा किया कि 2024 के आम चुनाव के नतीजे भाजपा के ‘अहंकार और उसकी विभाजनकारी राजनीति’ को खारिज करते हैं.

‘चीयर लीडर्स’ की संख्या कम हो गई

अभिषेक बनर्जी ने कहा, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सब कुछ वैसा ही रहा, मंत्रियों के पास वही विभाग रहे, सिवाय इसके कि सत्तारूढ़ पार्टी के ‘चीयर लीडर्स’ की संख्या कम हो गई, जो एक बड़ा बदलाव है. उन्होंने दावा किया कि यह (मोदी सरकार) एक ‘खराब, अस्थिर और कमजोर’ गठबंधन सरकार है, जो जल्द ही गिर जाएगी. तृणमूल सांसद ने कहा कि राजग सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान नागरिकों, किसानों, गृहिणियों, दिहाड़ी मजदूरों और कई अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर विश्वासघात किया है.

गिर जाएगी मोदी सरकार?

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola