Maratha Reservation Protest : आजाद मैदान खाली करो, मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे को भेजा नोटिस
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Sep 2025 9:38 AM
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल (Photo: PTI)
Maratha Reservation Protest: मराठा आंदोलन की गूंज महाराष्ट्र में सुनाई दे रही है. आजाद मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जारंगे की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी है. इस बीच पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है. जरांगे के इस प्रदर्शन के बीच मुंबई हाई कोर्ट ने सामान्य स्थिति बहाल करने को कहा है.
Maratha Reservation Protest: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे की भूख हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही. इस बीच पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा है और मैदान खाली करने को कहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई पुलिस ने जरांगे को नियमों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस भेजा है. अदालत और पुलिस द्वारा दिए गए शर्तों का पालन न करने के कारण उन्हें प्रदर्शन स्थल खाली करने को कहा गया. पुलिस ने जरांगे पाटिल की कोर कमेटी को नोटिस भेजकर आजाद मैदान खाली करने के लिए कहा है. साथ ही, उनके मीडिया में दिए बयान को भी नोटिस में शामिल किया गया है.
Maharashtra | Mumbai Police issues notice to Maratha Quota Activist Manoj Jarange Patil for violating rules after court orders. The permission to hold a protest has been denied as he violated the terms and conditions given by the court and police to hold the protest. The Azad… https://t.co/skdYeNgrm8
— ANI (@ANI) September 2, 2025
मुंबई हाई कोर्ट ने सामान्य स्थिति बहाल करने को कहा
जरांगे के इस प्रदर्शन के बीच मुंबई हाई कोर्ट ने उनके समर्थकों से आज यानी मंगलवार दोपहर तक शहर की सभी सड़कें खाली करने और सामान्य स्थिति बहाल करने को कहा है. कोर्ट ने सोमवार को कहा कि मराठा आरक्षण आंदोलन के कारण पूरा शहर ठहर गया है और यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं है तथा इसमें सभी शर्तों का उल्लंघन किया गया है. कोर्ट ने जरांगे तथा उनके समर्थकों को हालात सुधारने के अलावा मंगलवार दोपहर तक सभी सड़कें खाली करने का अवसर दिया.
जरांगे ने अपने समर्थकों से लोगों को असुविधा न पहुंचाने को कहा
दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में जरांगे का आंदोलन जारी रहने के बीच हाई कोर्ट ने सोमवार को स्थिति को गंभीर बताते हुए एक विशेष सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि आंदोलन के लिए लगायी गयी सभी पूर्व शर्तों का उल्लंघन किया गया. कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को आंदोलन के लिए निर्धारित स्थान आजाद मैदान में नहीं रुकने तथा दक्षिण मुंबई में महत्वपूर्ण क्षेत्रों एवं सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए कड़ी फटकार लगाई. इसके बाद 43 वर्षीय जरांगे ने अपने समर्थकों से कोर्ट के निर्देशों का पालन करने और सड़कों पर इधर-उधर घूमकर लोगों को असुविधा न पहुंचाने को कहा.
यह भी पढ़ें : Maratha Reservation: भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे ने 3 मार्च को रास्ता रोको की घोषणा की, जानें है उनकी मांग
हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को तय करते हुए कहा कि यदि तब तक जरांगे की तबीयत बिगड़ती है तो सरकार उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराए. आरक्षण लाभ के लिए मराठों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में शामिल करने की मांग कर रहे जरांगे ने सोमवार दोपहर को पानी पीना बंद कर दिया था, लेकिन शाम को कोर्ट के निर्देश के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कुछ घूंट पानी पिया.
कोर्ट के निर्देशों को लागू करेंगे : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि प्रशासन मराठा आरक्षण के लिए कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में जारी प्रदर्शन पर मुंबई हाई कोर्ट के निर्देशों को लागू करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मराठा आरक्षण के मुद्दे के समाधान के लिए संभावित कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










