मनोहर खट्टर ने जवाहरलाल नेहरू को बताया 'एक्सीडेंटल पीएम', कहा- आंबेडकर थे हकदार, भड़के भूपेंद्र
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Jan 2025 10:17 PM
Manohar Lal Khattar
Manohar Lal Khattar says Pandit Jawaharlal Nehru Accidental PM: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जवाहरलाल नेहरू को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने नेहरू को एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री बता दिया.
Manohar Lal Khattar says Pandit Jawaharlal Nehru Accidental PM: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक कार्यक्रम में आजादी और डॉ बीआर आंबेडकर की चर्चा करते हुए कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू दुर्घटनावश देश के प्रधानमंत्री बन गए. उनकी जगह सरदार वल्लभभाई पटेल या डॉ बीआर अंबेडकर को प्रधानमंत्री बनाया जा सकता था. डॉ बीआर अंबेडकर की भूमिका बहुत बड़ी है. कांग्रेस हमेशा पार्टी हितों को सामने रखती है.” उन्होंने कहा- आजादी के बाद देश कैसा हो? अगर किसी एक व्यक्ति को अगर श्रेय दिया जा सकता है, तो वो हैं डॉ आंबेडकर. उन्हें किसी एक जाति से बांधकर न देखें.” खट्टर ने यह बात- हरियाणा के रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा.
दिल्ली में नहीं दी गई अंबेडकर के अंतिम संस्कार के लिए जगह : खट्टर
केंद्रीय मंत्री ने आंबेडकर को लेकर एक और बयान दिया. उन्होंने कहा, “मैं यह कहना चाहूंगा कि इस देश का संविधान हमारा पवित्र ग्रंथ है और हमें इसे आकार देने में डॉ बीआर अंबेडकर के योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए. डॉ अंबेडकर ने भी कठिनाइयों का सामना किया था. उनकी मृत्यु के बाद उन्हें दिल्ली में दाह संस्कार के लिए जगह नहीं दी गई थी.”
यह भी पढ़ें: ‘दलितों का अपमान कांग्रेस का इतिहास’, संसद धक्का-मुक्की मामले में योगी आदित्यनाथ का हमला
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खट्टर पर किया पलटवार
हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खट्टर पर पलटवार किया. उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति खुद से एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री बन गया, वह इस तरह के बयान ही देगा.”
यह भी पढ़ें: ‘बिहार में लालू छटपटा रहे हैं, दिल्ली में कांग्रेस-AAP अलग-अलग लड़ रहे चुनाव’- अमित शाह का INDIA गठबंधन पर तंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










