'दलितों का अपमान कांग्रेस का इतिहास', संसद धक्का-मुक्की मामले में योगी आदित्यनाथ का हमला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Dec 2024 5:03 PM
Yogi Adityanath says Congress history insulting Dalits
Yogi Adityanath attacks on rahul gandhi Parliament scuffle case : संसद धक्का-मुक्की मामले में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.
Yogi Adityanath attacks on rahul gandhi Parliament scuffle case : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में धक्का-मुक्की घटना पर राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, “हम कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहना चाहते हैं कि देश ने संसद परिसर में सांसदों पर हुए हमले को भी देखा है. क्या इस आचरण को संवैधानिक माना जाएगा? क्या कांग्रेस पार्टी के आचरण को संवैधानिक माना जाएगा? दो भाजपा सांसद घायल हो जाते हैं, एक बुजुर्ग सांसद घायल हो जाता है, उसे धक्का देकर गिरा दिया जाता है. वे अपने सभी कृत्यों, बुजुर्गों को धक्का देने के कृत्य को संवैधानिक बनाने की कोशिश करते हैं.
राहुल गांधी ने महिला कल्याण के बिल को फाड़ा – योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, जब अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण या महिला कल्याण के बिल राहुल गांधी द्वारा फाड़े जाते हैं, तो क्या यह आचरण संवैधानिक है? बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करना कांग्रेस का स्वभाव है. उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए. लोगों ने उन्हें लगातार नकारा है और आगे भी नकारते रहेंगे.”
दलितों और वंचितों का अपमान करना कांग्रेस का इतिहास : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “देश में दलितों और वंचितों का अपमान करने का कांग्रेस का इतिहास रहा है, तुष्टिकरण के आधार पर दलितों और वंचितों को उनके अधिकारों से पूरी तरह रोकने की कोशिश करने का कांग्रेस का इतिहास रहा है.” योगी ने आगे कहा, “कांग्रेस ने तुष्टिकरण के आधार पर देश को विभाजन के कगार पर ला खड़ा किया. जवाहरलाल नेहरू नहीं चाहते थे कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बनें.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










