'बिहार में लालू छटपटा रहे हैं, दिल्ली में कांग्रेस-AAP अलग-अलग लड़ रहे चुनाव'- अमित शाह का INDIA गठबंधन पर तंज
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Jan 2025 8:49 PM
Amit Shah jibe INDIA alliance
Amit Shah Jibe INDIA Alliance: महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा- INDIA गठबंधन की आज क्या स्थिति हो गई है. सभी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं.
Amit Shah Jibe INDIA Alliance: महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर जमकर तंज कसा. कहा- “INDIA गठबंधन की क्या स्थिति है? महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और AAP अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस अलग-अलग है, बिहार में लालू प्रसाद यादव छटपटा रहे हैं. पूरा घमंडिया गठबंधन बिखरा हुआ है.” शाह बीजेपी के राज्य-स्तरीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे.
महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत से शरद पवार की विश्वासघात की राजनीति का अंत हुआ : शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने 1978 से महाराष्ट्र में विश्वासघात और छल-कपट की राजनीति की, जिसका अंत विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत और स्थिर सरकार बनाने के संकल्प के साथ हुआ.
यह भी पढ़ें: Fake Aadhaar Card: ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ खड़ी है AAP’, स्मृति ईरानी ने आप MLA पर लगाया आरोप
उद्धव ठाकरे ने हमारे साथ किया विश्वासघात: शाह
अमित शाह ने कहा- “उद्धव ठाकरे ने हमारे साथ विश्वासघात किया था, 2019 में अपनी विचारधारा को छोड़ दिया और बालासाहेब ठाकरे के विचारों को छोड़ दिया. झूठ और छल से वो मुख्यमंत्री बने थे, आपने उसी उद्धव ठाकरे को उसकी जगह बताने का काम किया है. आपने अस्थिरता की राजनीति को खत्म करके एक मजबूत देवेंद्र फडणवीस सरकार देने का काम किया है. हमारे सारे विरोधी हाथ पर हाथ धरे बैठे थे ये सोचकर कि लोकसभा चुनाव के बाद हम महाराष्ट्र में जीतेंगे. आप सभी ने उनके सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है.”
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: ‘शीश महल में झुग्गी-झोपड़ियों से भी महंगा टॉयलेट बनवाया’, अमित शाह ने केजरीवाल पर बोला हमला
8 फरवरी को पटाखे तैयार रखें : शाह
अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा, “8 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखे तैयार रखें. 2024 महाराष्ट्र की जीत के साथ समाप्त हुआ और 2025 भाजपा की दिल्ली विजय के साथ शुरू होगा.”
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025 : आप की ईमानदारी का लिटमस टेस्ट, आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए मांगा चंदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










