ePaper

Manmohan Singh Memorial: जल्द बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्मारक! केंद्र सरकार ने परिवार को दिए विकल्प

Updated at : 03 Jan 2025 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
Veer Savarkar College

Veer Savarkar College: वीर सावरकर या मनमोहन सिंह

Manmohan Singh Memorial: केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार के संपर्क में भी है. सरकार ने पूर्व पीएम के परिवार के लोगों को स्मारक की जगह के लिए तीन या चार स्थानों का विकल्प दिया है. हालांकि अभी तक कोई स्थान तय नहीं किया गया है.

विज्ञापन

Manmohan Singh Memorial: केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. केंद्र सरकार ने इसके लिए स्थल चिह्नित करनी शुरू कर दी है. केंद्र सरकार ने इसके लिए पूर्व पीएम के परिवार को साथ भी संपर्क किया है. दरअसल भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर उनके परिवार को कुछ विकल्प दिए हैं. इनमें राष्ट्रीय स्मृति स्थल के साथ-साथ कुछ अन्य स्थानों का नाम भी शामिल किया गया है. है, जहां उनका स्मारक बनाए जाने की संभावना है.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्मृति स्थल में संजय गांधी के स्मारक के आसपास के स्थलों का निरीक्षण किया गया है. इसके साथ ही कुछ और जगहों की भी पहचान की गई है, जहां पूर्व पीएम का स्मारक बनाया जा सकता है. हालांकि स्मारक के लिए अभी तक किसी खास जगह का चयन नहीं हुआ है. पूर्व पीएम के परिवार से बात करने बाद इसपर विचार किया जाएगा.

जल्द ही एक न्यास का गठन करेगी केंद्र सरकार

केंद्र सरकार जल्द ही स्मारक के लिए चयनित भूमि को आवंटित करने से पहले एक न्यास का गठन करने वाला है. केंद्र सरकार की ओर से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के परिवार को स्मारक बनाने संबंधिक जानकारी दे दी है. साथ ही उनके परिवार से दिए गए विकल्पों पर विचार करने को कहा गया है.

यहां बनाया जा सकता है स्मारक

सूत्रों के हलावे से खबर है कि मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए राजघाट, राष्ट्रीय स्मृति स्थल या किसान घाट के पास एक से डेढ़ एकड़ जमीन दी जा सकती है. बता दें, भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया था. 92 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी. उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया था. हालांकि इससे कांग्रेस ने नाराजगी भी दिखाई थी. कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की थी. वहीं अंतिम संस्कार और स्मारक बनाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला था.

Lucknow Murder Video: लखनऊ हत्याकांड के पीछे का राज? जानें आरोपी ने क्या बताया, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola