Manipur Violence: मणिपुर की स्थिति पर गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सीएम एन बीरेन सिंह भी रहेंगे मौजूद

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Jun 2024 10:42 AM

विज्ञापन

Port Blair New Name

Manipur Violence: मणिपुर पिछले एक साल से भीषण हिंसा की आग में जल रहा है. कुकी और मैतेई समुदाय एक-दूसरी की जान के दुश्मन बन गए हैं. रह-रहकर वहां हिंसा होती रहती है.

विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर की हालात पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं. बैठक में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी मौजूद रहेंगे. बैठक शाह 4 बजे के करीब होगी. गृह मंत्री शाह हालात पर समीक्षा करेंगे.

मणिपुर की राज्यपाल ने गृह मंत्री शाह से की मुलाकात

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मणिपुर में एक साल से भी अधिक समय पहले जातीय संघर्ष भड़कने के बाद से रुक-रुक कर हिंसा हो रही है. शाह के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने आज केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

मोहन भागवत ने मणिपुर की स्थिति पर जताई थी चिंता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार 10 जून को मणिपुर की स्थिति पर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था, संघर्ष प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति पर प्राथमिकता के साथ विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने चुनावी बयानबाजी से बाहर आकर देश के सामने मौजूद समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा, मणिपुर पिछले एक साल से शांति स्थापित होने की प्रतीक्षा कर रहा है. दस साल पहले मणिपुर में शांति थी. ऐसा लगा था कि वहां बंदूक संस्कृति खत्म हो गई है, लेकिन राज्य में अचानक हिंसा बढ़ गई है. आरएसएस प्रमुख ने कहा था, मणिपुर की स्थिति पर प्राथमिकता के साथ विचार करना होगा. चुनावी बयानबाजी से ऊपर उठकर राष्ट्र के सामने मौजूद समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है. आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अशांति या तो भड़की या भड़काई गई, लेकिन मणिपुर जल रहा है और लोग इसकी तपिश का सामना कर रहे हैं.

मणिपुर में पिछले साल मई से जारी है हिंसा

पिछले साल मई में मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी थी. तब से अब तक करीब 200 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि बड़े पैमाने पर आगजनी के बाद हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. इस आगजनी में मकान और सरकारी इमारतें जलकर खाक हो गई हैं. पिछले कुछ दिनों में जिरीबाम से ताजा हिंसा की सूचना आयी हैं.

Also Read: Jammu And Kashmir: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

Also Read: PM Modi Varanasi Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी आएंगे, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Also Read: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले ने बढ़ाई सरकार की चिंता, गृह मंत्री शाह ने की हाई लेवल बैठक

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola