जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले ने बढ़ाई सरकार की चिंता, गृह मंत्री शाह ने की हाई लेवल बैठक
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Jun 2024 6:24 PM
Amit Shah
Jammu and Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू- कश्मीर में सुरक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. जिसमें एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद थे.
Jammu and Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों के साथ जम्मू कश्मीर सुरक्षा पर उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि केंद्र नए तरीकों से आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, सुरक्षा एजेंसियों को कश्मीर की तर्ज पर जम्मू संभाग में भी क्षेत्र प्रभुत्व, शून्य-आतंकवाद योजनाओं को लागू करने का निर्देश दिया.
अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर भी गृह मंत्री ने चर्चा की
पांच घंटे तक चली बैठक में अमित शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि मोदी प्रशासन नयी रणनीतियों के साथ आतंकवादियों से निपटने के लिए एक मिसाल कायम करने के लिए समर्पित है. बैठक का पहला दौर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा पर केंद्रित था, जबकि दूसरा दौर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को समर्पित था , जो 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगी.
अमित शाह की हाई लेवल बैठक में ये थे मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, गृह सचिव अजय भल्ला और खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका की मौजूद थे. बैठक में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और सेना प्रमुख (पदनाम) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए.
जम्मू-कश्मीर में पिछले चार दिनों में चार जगहों पर आतंकी हमला
आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई तथा सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए. कठुआ जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ. आतंकवादियों ने नौ जून को तीर्थयात्रियों की एक बस पर उस समय गोलीबारी की जब यह शिव खोरी मंदिर से कटरा की ओर जा रही थी. इस बस में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के श्रद्धालु सवार थे. गोलीबारी के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हो गए थे. आतंकवादियों ने 11 जून को भद्रवाह में राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयुक्त चौकी पर गोलीबारी की थी। आतंकवादियों ने 12 जून को डोडा जिले के गंडोह क्षेत्र में एक तलाशी दल पर हमला किया था जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










