पटना में विपक्ष का महाजुटान: ममता-महबूबा ने कहा, बिहार से बनने जा रहा है इतिहास, जम्मू-कश्मीर से हुई थी शुरुआत
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 23 Jun 2023 5:25 PM
ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार जन आंदोलनों की भूमि रही है और एक बार फिर इस बिहार से इतिहास बनाने की शुरुआत हुई है. हम एकजुट हैं, हम एकजुट होकर लड़ेंगे. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार की जमीन से जो इतिहास बनने जा रहा है, उसकी शुरुआत जम्मू-कश्मीर से हो चुका है.
पटना : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को भाजपा के खिलाफ आयोजित विपक्ष के महाजुटान में देश के 17 सियासी दलों के प्रमुख और नेताओं ने शिरकत की. बैठक समाप्त होने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार जनांदोलनों की भूमि रही है और यहां से देश में एक इतिहास बनने जा रहा है. वहीं, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश में बिहार की जमीन से जो इतिहास को बनने जा रहा है, उसकी जम्मू-कश्मीर से हो चुकी है.
हम एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव : ममता बनर्जी
संयुक्त विपक्ष की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार जन आंदोलनों की भूमि रही है और एक बार फिर इस बिहार से इतिहास बनाने की शुरुआत हुई है. उन्होंने कहा कि हम एकजुट हैं, हम एकजुट होकर लड़ेंगे. इतिहास यहीं से शुरू हुआ है.
भाजपा चाहती है, इतिहास बदला जाए
भाजपा चाहती है कि इतिहास बदला जाए और हम भी चाहते हैं कि इतिहास को बिहार से बचाया जाए. उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘तानाशाही’ सरकार फिर से चुनकर आ जाएगी, तो देश में अगला चुनाव नहीं होगा, लेकिन हम यह कहना चाहते हैं कि हम यहां इस फासीवादी सरकार के खिलाफ एकजुट होने के लिए यहां बैठे हुए हैं.
अगली बैठक शिमला में होगी
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि पटना में जो बैठक हुई है, वह अच्छी हुई है. हमने तीन चीज पर जोर दिया है. वह यह कि हम लोग एक है, हम लोग एक साथ लड़ेंगे, अगली बैठक शिमला में होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि इतिहास बदला जाए और हम चाहते हैं कि बिहार से इतिहास बचाया जाए.
गोडसे का मुल्क नहीं बनेगा गांधी का देश
वहीं, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बिहार की जमीन से जो इतिहास बनने जा रहा है, उसकी शुरुआत जम्मू-कश्मीर से हो चुका है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश यह करेगी कि हम गांधी के मुल्क को ‘गोडसे का मुल्क’ नहीं बनने देंगे. उन्होंने कहा कि जो मुल्क के अंदर हो रहा है और हमारे लोकतंत्र, संविधान, सेक्युलरिज्म पर हमला हो रहा है उसका प्रयोगशाला हमारा जम्मू-कश्मीर बन चुका है. इसकी शुरूआत जम्मू-कश्मीर से हुई है और पूरे मुल्क में वहीं हो रहा है जो हमारे साथ हुआ है. हमने जिस महात्मा गांधी, नेहरू के मुल्क के साथ हाथ मिलाया है वही आइडिया ऑफ इंडिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










