ePaper

पटना में विपक्ष की बैठक पर जेपी नड्डा ने ओडिशा से कसा तंज, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, लालू यादव को दिखाया आईना

Updated at : 23 Jun 2023 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में विपक्ष की बैठक पर जेपी नड्डा ने ओडिशा से कसा तंज, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, लालू यादव को दिखाया आईना

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार की राजधानी पटना में चल रही विपक्षी दलों की बैठक पर ओडिशा की जनसभा में तंज कसा. उन्होंने कहा कि राजनीति कहां से कहां आ गयी. लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी, नीतीश कुमार के साथ-साथ उन्होंने उद्धव ठाकरे को भी निशाने पर लिया.

विज्ञापन

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में एकजुट हो रहे विपक्षी दलों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा से जबर्दस्त हमला बोला. श्री नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और शिव सेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे पर एक साथ हमला बोला. राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आईना दिखाया.

राजनीति में क्या से क्या हो गया : जेपी नड्डा

ओडिशा के कालाहांडी में आयोजित भाजपा की एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की दादी ने लालू प्रसाद यादव को जेल में डाला था. इंदिरा गांधी ने नीतीश कुमार को पूरे 20 महीने तक जेल में रखा था. आज पटना की धरती पर राहुल गांधी का स्वागत करते हुए जब मैं इनकी तस्वीरें देख रहा हूं, तो मुझे याद आता है कि राजनीति में क्या से क्या हो गया? कहां से चले थे और कहां पहुंच गये?

बाला साहेब के बेटे ने ही उनकी दुकान बंद कर दी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अभी-अभी पता चला कि उद्धव ठाकरे पटना की धरती पर लैंड कर गये हैं. इनके पिता ‘हिंदू हृदय सम्राट’ बाला साहेब ठाकरे कहा करते थे कि मैं शिव सेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा. अगर मुझे कांग्रेस से हाथ मिलाना पड़ा, तो मैं अपनी दुकान बंद कर दूंगा. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज बाला साहेब ठाकरे सोचते होंगे कि किसी और ने नहीं, उनके बेटे ने ही उनकी दुकान बंद कर दी है.

भाजपा को हराने के लिए एकजुट हो रही विपक्षी पार्टियां

बता दें कि भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी रही शिव सेना ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए से नाता तोड़कर कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर सरकार बनायी थी. इसके बाद से भाजपा और शिव सेना के रिश्तों में लगातार तल्खी देखी जाती रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करने के लिए विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं.

नीतीश कुमार की पहल पर पटना में हो रही बैठक

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को पराजित करने की रणनीति बनाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर पटना में अहम बैठक हो रही है. इसमें पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, झारखंड समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव समेत कई दलों ने इस बैठक से दूरी भी बना रखी है.

Also Read: झारखंड : झामुमो ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो जाएं मणिपुर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola