Odisha Train Accident: ममता ने रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा, अश्विनी वैष्णव बोले- यह राजनीति का वक्त नहीं

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना को सदी का सबसे बड़ा रेल हादसा बता दिया. उन्होंने कहा, सच्चाई का पता लगाने के लिए उपयुक्त जांच की आवश्यकता है. उन्होंने दावा किया कि यात्रियों की सुरक्षा की रेलवे द्वारा अनदेखी की जा रही है.

विज्ञापन

बालासोर रेल हादसे में अबतक मरने वालों की संख्या 288 हो गयी है, जबकि 1000 से अधिक लोग घायल हो गये हैं. राहत और बचाव कार्य समाप्त हो चुका है, लेकिन अब इस मामले में राजनीति तेज हो गयी है. पश्चित बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मरने वालों की संख्या पर सवाल उठा दिया है और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग कर दी.

बालासोर हादसे का ममता बनर्जी ने लिया जायजा, रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना को सदी का सबसे बड़ा रेल हादसा बता दिया. उन्होंने कहा, सच्चाई का पता लगाने के लिए उपयुक्त जांच की आवश्यकता है. उन्होंने दावा किया कि यात्रियों की सुरक्षा की रेलवे द्वारा अनदेखी की जा रही है. उन्होंने मरने वालों की संख्या पर सवाल उठाया और कहा, मैंने सुना है कि यह 500 तक जा सकता है. इसपर वैष्णव असहमत दिखे. ममता बनर्जी ने हादसे को लेकर रेल मंत्री से इस्तीफा भी मांगा.

इस्तीफे की मांग पर क्या बोले अश्विनी वैष्णव

ममता बनर्जी द्वारा इस्तीफे की मांग पर जब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, हम पूरी पारदर्शिता चाहते हैं, यह राजनीति करने का समय नहीं है. यह समय राहत और बचाव कार्य पर ध्यान केंद्रीत करने का है.

Also Read: बालासोर ट्रेन हादसा: पूर्व रेलमंत्री लालू यादव ने की हाई लेवल इंक्वायरी की मांग, कहा- लापरवाहों पर हो कार्रवाई

हादसे में जान गंवाने वाले के परिजन के लिए मुआवजे की घोषणा

बनर्जी ममता ने हादसे में जान गंवाने वाले पश्चिम बंगाल के यात्रियों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. जबकि रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त अनुग्रह राशि की घोषणा की है.

देश की चौथी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना

गौरबलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले में बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम सात बजे हादसा हुआ. जिसमें कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गयीं और एक मालगाड़ी से टकरा गयीं. जिससे अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से अधिक लोग घायल हो गये. इस हादसे को देश में अब तक की चौथी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना बतायी जा रही है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola