'हमारे राज्य में लागू नहीं होगा वक्फ कानून, फिर दंगा क्यों?' मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी
Published by : Neha Kumari Updated At : 12 Apr 2025 4:42 PM
सीएम ममता बनर्जी
Mamata Banerjee Reaction: ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में हुए दंगों को लेकर आज एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने इस कानून का विरोध करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी इस कानून का समर्थन नहीं करती है. इसके अलावा, उन्होंने यह भी दावा किया कि यह कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा.
Mamata Banerjee Reaction: पश्चिम बंगाल में 11 अप्रैल को वक्फ संशोधन कानून के विरोध में लोग सड़कों पर प्रदर्शन के लिए उतरे, लेकिन जल्द ही इस प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया, जिसके बाद आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया है. ममता बनर्जी ने कहा कि ‘इस कानून को हमारी सरकार ने नहीं बनाया है. इसे केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया है. यदि आपको कोई सवाल-जवाब करना है तो केंद्र सरकार से करें’. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य इस कानून का न तो समर्थन करता है और न ही इसे इस राज्य में लागू करेगा. ममता बनर्जी ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डालकर दिया है.
ममता बनर्जी ने वक्फ संशोधन कानून पर क्या कहा?
ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा, “ध्यान रखिए, जिस कानून को लेकर आप लोग नाराज हैं, वह हमने नहीं बनाई है. यह कानून केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया है. इसलिए यदि कोई सवाल या जवाब चाहिए तो केंद्र सरकार से मांगिए.”
ममता बनर्जी ने क्यों कहा यह कानून राज्य में लागू नहीं होगा?
ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में यह साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी इस कानून का समर्थन नहीं करती है. उन्होंने दंगाइयों से सवाल करते हुए कहा, “जब हमने कहा है कि यह कानून राज्य में लागू नहीं होगा, तो किस बात के ये दंगे हो रहे हैं?”
मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति की अपील
ममता बनर्जी ने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर कोई भी गलत या अधार्मिक काम न करें. हर एक इंसान की जान कीमती है. साथ ही विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए दंगे मत भड़काइए. उनका कहना है कि कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के लिए जानबूझकर लोगों को हिंसा के लिए भड़का रही हैं.
दंगाइयों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
ममता बनर्जी ने यह साफ कर दिया है कि जो दंगों के लिए लोगों को उकसा रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










