चॉकलेट के लिए पैसे मांगने पर मिली मौत, 4 साल की बेटी की गला दबाकर बाप ने की हत्या

Published by :Neha Kumari
Published at :30 Jun 2025 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
crime news

सांकेतिक तस्वीर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 4 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. व्यक्ति को शराब की लत थी. बेटी ने जब चॉकलेट खरीदने के लिए उससे पैसे मांगे तो व्यक्ति ने साड़ी की मदद से बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी.

विज्ञापन

Maharashtra News: महाराष्ट्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने चॉकलेट के लिए पैसे मांगने पर अपनी 4 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. यह घटना 29 जून की है. इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में आरोपी की पहचान बालाजी राठौड़ के रूप में हुई है.

आरोपी को थी शराब की लत

पुलिस द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक व्यक्ति को शराब की लत थी. जिस कारण से आरोपी और उसकी पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े हुआ करते थे. पारिवारिक लड़ाई इतना बढ़ गया था कि महिला अपने पति को छोड़कर पिता के साथ उनके घर चली गई थी और काफी समय से वहीं रह रही थी. इस पूरे दौरान बेटी पिता के साथ ही रह रही थी.

यह भी पढ़े: Trade Deal: ट्रेड डील पर लगी मुहर! भारत और अमेरिका के बीच बनी सहमति, 8 जुलाई को हो सकता है बड़ा ऐलान

पिता ने साड़ी से बेटी का गला घोंटा

जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर जब आरोपी की बेटी उससे चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगने गई तब व्यक्ति के गुस्से का पारा बढ़ गया. उसने अपनी पत्नी की साड़ी उठाई और उसका गला घोंट दिया. इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है. बच्ची की मां ने आरोपी राठौड़ के लिए मृत्युदंड की मांग की है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर शुरुआती जांच के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert: अगले सात दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का आया रेड अलर्ट

यह भी पढ़े:Maharashtra Hindi Imposition Row: महाराष्ट्र सरकार ने हिंदी की अनिवार्यता का आदेश लिया वापस, उद्धव गुट का प्रदर्शन भी कैंसल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola