Maharashtra News: कैसी है कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे की तबीयत? चेकअप के बाद डॉक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, देखें Video
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Nov 2024 6:04 PM
Eknath Shinde
Maharashtra News: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? इसको लेकर अब भी सस्पेंस जारी है. इस बीच राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब हो गई है.
Maharashtra News: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई. जिसके बाद डॉक्टरों की टीम चेकअप के लिए उनके आवास पहुंची है.
शिंदे की तबीयत के बारे में डॉक्टर ने क्या बताया?
कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्वास्थ्य के बारे में उनके पारिवारिक डॉक्टर आरएम एंटीबायोटिक्स पात्रे ने कहा, अब उनकी तबीयत ठीक है. उन्हें बुखार और उसके साइड इफेक्ट हो रहे हैं. पिछले दो दिन से उन्हें एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं. 3-4 डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच में जुटी है.
सरकार गठन के बीच अपने गांव सतारा में हैं एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र में महायुति की धमाकेदार जीत और सरकार गठन को लेकर जारी मंथन के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव पहुंच गए हैं.
Also Read: Maharashtra New CM : गृह विभाग के लिए रूठ गए एकनाथ शिंदे? देवेंद्र फडणवीस भी अड़े
नाराज हैं एकनाथ शिंदे?
एकनाथ शिंदे के अचानक अपने पैतृक गांव सतारा पहुंचने से हलचल तेज हो गई है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि शिंदे सरकार गठन से खुश नहीं हैं और इसी कारण वो अपने गांव सतारा चले गए हैं. हालांकि इन अटकलों को उनकी पार्टी के नेता उदय सामंत ने खारिज कर दिया है. उन्होंने बताया कि सीएम शिंदे परेशान और नाराज नहीं हैं, वो बुखार और सर्दी से पीड़ित हैं और इसलिए अपने गांव सतारा चले गए हैं.
सीएम की रेस से शिंदे ने खुद को किया अलग
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर मंथन जारी है. अबतक अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यह तय नहीं हो पाया है. हालांकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात से पहले एक बड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया था कि अमित शाह और पीएम मोदी जो भी फैसला लेंगे, उन्हें मंजूर होगा. उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बीजेपी का फैसला आखिरी होगा. जिस दिन शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, उससे एक दिन पहले उनकी पीएम मोदी से बात हुई थी. पीएम मोदी के साथ बातचीत से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर शिंदे ताल ठोक रहे थे. उनके समर्थक भी लगातार शिंदे को सीएम बनाने की मांग कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










