Maharashtra Elections: ‘नोट के बदले वोट’ पर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, राहुल ने पीएम पर कसा तंज

Rahul
Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान से एक दिन पहले नोट के बदले वोट पर भारी विवाद हुआ. कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया.
Maharashtra Elections: नोट के बदले वोट मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से जुड़े एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया. उन्होंने सवाल किया कि ये पांच करोड़ रुपये किसके ‘सेफ’ से निकला है और जनता का पैसा लूटकर किसने टेम्पो में भेजा है.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज
राहुल गांधी ने एक्स पर विनोद तावड़े से संबंधित वीडियो को लेकर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके ‘सेफ’ से निकला है? जनता का पैसा लूटकर आपको किसने टेम्पो में भेजा? उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ वाले हालिया बयान की ओर इशारा करते हुए यह तंज कसा.
हितेंद्र ठाकुर ने विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का लगाया आरोप
बहुजन विकास आघाडी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को आरोप लगाया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने पालघर जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को पैसे बांटे हैं.
आरोप पर क्या बोले तावड़े
बहुजन विकास अघाड़ी के आरोप पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, नालासोपारा विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी वहां पर चुनाव के दिन की जो आचार संहिता होती है उस पर चर्चा करने के लिए मैं वहां पहुंचा था. सामने वाली पार्टी को लगा की हम पैसे बांट रहे हैं. तो चुनाव आयोग और पुलिस ने जांच की और जांच होनी भी चाहिए लेकिन सच्चाई सबको पता है.
Also Read: Maharashtra Elections: महाराष्ट्र में थम गया चुनाव प्रचार, 20 नवंबर को मतदान
बीजेपी ने आरोपों को किया खारिज
बीजेपी ने नोट के बदले वोट के आरोपों को खारिज कर दिया है. बीजेपी ने कहा, हितेंद्र ठाकुर का दावा प्रचार का हथकंडा मात्र है और महा विकास आघाडी (एमवीए) हार को भांपकर ये आरोप लगा रहा है. बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, महाराष्ट्र में एक अन्य प्रकार का अनर्गल और निराधार आरोप लगाकर वातावरण को प्रभावित करने का एक प्रयास महाविकास अघाड़ी के द्वारा किया गया है. बीजेपी ने होटल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी की जांच की मांग की है.
सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर बोला तगड़ा हमला
कांग्रेस प्रवक्ता और सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े खुलेआम पैसे बांटने एक होटल में पहुंचे थे. उनके पास से पांच करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं. इसके साथ ही उनके पास एक डायरी मिली है, जिसमें 15 करोड़ रुपये का लेखा-जोखा है. उन्होंने सवाल किया, ये पैसा चुनाव के महज कुछ घंटे पहले क्यों बांटा जा रहा है? नियम कहता है कि चुनाव प्रचार थम जाने के बाद कोई भी किसी दूसरे चुनावी इलाके में नहीं रह सकता, ऐसे में विनोद तावड़े विरार इलाके में क्या कर रहे थे? उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र के स्वाभिमान का अपमान हो रहा है.
20 नवंबर को होना है मतदान
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










