Maharashtra Elections 2024: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों के नाम, देखें किसे कहां से उतारा

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी हो चुकी है जिसमें 23 उम्मीदवारों के नाम हैं.
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा को लेकर सभी पार्टियां अलर्ट मोड पर हैं. इस बीच कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों का नाम दिया था. यानी कुल मिलाकर पार्टी ने 71 नामों का ऐलान कर दिया है. देखें लिस्ट
किसे कहां से दिया गया टिकट
कांग्रेस ने भुसावल से राजेश मानवटकर, जलगांव से स्वाति वाकेकर, वर्धा से शेखर शिंदे, नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव और यवतमाल से मांगूलकर को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं वसई से विजय गोविंद पाटिल, सियोन कोलीवाडा से गणेश कुमार यादव और श्रीरामपुर से हेमंत ओगले को उम्मीदवार बनाया है.
Read Also : Election 2024: गुस्से में बैठक छोड़कर चले गए राहुल गांधी? झारखंड और महाराष्ट्र वजह
सीईसी की बैठक में राहुल गांधी हुए थे नाराज
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के एक दिन बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई जिसमें राहुल गांधी के नाराज होने की बात सामने आई थी. इससे पहले कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने सीईसी की बैठक के बाद कहा था कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) एकजुट है. सीट के तालमेल को शनिवार शाम तक बात बन जाएगी.
तीसरी सूची आज सकती है शाम तक
कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची शनिवार को जारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. कई दिनों के गतिरोध के बाद महा विकास आघाडी ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिये सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूले की घोषणा की थी.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










