Mahakumbh Mela 2025 : पानी, जमीन और आकाश से होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महाकुंभ के लिए की गई खास तैयारी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Jan 2025 11:13 AM
महाकुंभ में सुरक्षा तैयारी का जायजा लेते डीजीपी प्रशांत कुमार
Mahakumbh Mela 2025 : उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार प्रयागराज पहुंचे. यहां उन्होंने मीडियो से बात की. डीजीपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रदेश पुलिस की प्राथमिकता है. सभी स्तरों पर तैयारी पूरी हो चुकी है. पानी, जमीन और आकाश से श्रद्धालुओं की सुरक्षा की निगरानी की जाएगी.
Table of Contents
Mahakumbh Mela 2025 : महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापक प्लान तैयार किया है. जल, थल और नभ- तीनों स्तरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार प्रयागराज पहुंचे. डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.
उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच करते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि महाकुंभ के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की गुंजाइश न रहे. मीडिया से बातचीत में डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, ”श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रदेश पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसको ध्यान में रखते हुए सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.” डीजीपी ने कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक और पुलिस तंत्र पूरी तरह से मुस्तैद है.
सबसे बड़े समागम को लेकर तैयारी पूरी
मीडिया के साथ बातचीत में डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर सुरक्षा की पुख्ता तैयारी की गई है. मुख्य स्नान के दिन जल, थल और नभ (पानी, जमीन और आकाश) तीनों स्तर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि महाकुंभ हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है, जब इस पूरी पृथ्वी पर इतना बड़ा मानव समागम होने जा रहा है. लगभग 40 से 50 करोड़ लोग इस 45 दिन में यहां पर आएंगे. बहुत बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी यहां पर उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि महाकुंभ को लेकर पिछले कुछ माह से युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर, इक्विपमेंट और मैनपॉवर सभी कुछ अनुकूल है. हमारी तैयारी भी अच्छी है और इसको और बेहतर बनाने के प्रयास कर रहे हैं. इस बार आपदा प्रबंधन फायर सेफ्टी तथा ट्रैफिक के लिए विशेष फंड्स जारी किए गए हैं.
ये भी पढ़ें : Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ में चाबी वाले बाबा, 32 साल से स्नान नहीं करने वाले महाराज आकर्षण का केंद्र
अत्याधुनिक इक्विपमेंट्स मंगाए गए महाकुंभ के लिए
डीजीपी ने कहा कि यहां पर किसी तरह की कोई कठिनाई न हो इसके लिए सभी तरह के अत्याधुनिक इक्विपमेंट यहां आ चुके हैं. यहां इंटरसेप्टर डेप्लॉय हो चुके हैं. टीथर्ड ड्रोन भी भारी संख्या में तैनात हैं, एंटी ड्रोन सिस्टम भी यहां लगाया गया है. हमारा जो वाटर फ्रंट है उसको इस बार पिछले कुंभ की तुलना में और अधिक मजबूत किया गया है. उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में घाट की संख्या और क्षमता इसीलिए बढ़ाई गई है कि जो भी श्रद्धालु जिस रूट से भी आ रहे हैं, वह वही स्नान करें और निर्धारित रूट के माध्यम से वापस जाएं. रेलवे के साथ भी हमारा एक बहुत अच्छा समन्वय है. उन्होंने कहा कि साइबर से जुड़े जो मामलों को लेकर भी हम सजगता से कार्य कर रहे हैं. साइबर इसी सिस्टम को कैसे सिक्योर किया जाए यह भी विभिन्न दक्ष एजेंसियों के माध्यम से सुनिश्चित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










