Maha Raas In Dwarka: द्वारका में 37000 महिलाओं ने एक साथ किया महारास, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
द्वारका में एक साथ 37000 महिलाओं ने महारास कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इस कार्यक्रम में केवल द्वारका नहीं, बल्कि अन्य देशों से भी अहिरानी समुदाय की महिलाएं शामिल हुईं. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में दुबई, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और अन्य देशों से भी अहीर समुदाय की महिलाएं शामिल हुईं.

कृष्ण नगरी द्वारका में पांच हजार साल पहले की अलौकिक परंपरा को एक बार फिर से दोहराया गया है. रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में रिकॉर्ड 37000 अहीर समुदाय की महिलाओं ने महारास किया.

महारास का बना रिकॉर्ड
गुजरात के द्वारका में एक साथ 37000 महिलाओं ने महारास कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है. इस कार्यक्रम में केवल द्वारका नहीं, बल्कि अन्य देशों से भी अहिरानी समुदाय की महिलाएं शामिल हुईं. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में दुबई, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और अन्य देशों से भी अहीर समुदाय की महिलाएं शामिल हुईं.
#WATCH | Gujarat: 37000 women from the Ahir community performed Maha Raas in Dwarka pic.twitter.com/Ta19lRhhiR
— ANI (@ANI) December 24, 2023

महारास का सामने आया अनोखा वीडियो
गुजरात के द्वारका में 37000 महिलाओं का एक साथ महारास करते अनोखा वीडियो सामने आया है. वीडियो को ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में बड़ी संख्या में महिलाएं महारास करती दिख रही हैं. यही नहीं महारास रचाती अहीर समुदाय की महिलाओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे थे.

महारास कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ
महारास कार्यक्रम का आयोजन द्वारका के ऐतिहासिक जगत मंदिर प्रांगण में किया गया था. समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई. महारास से पहले पूजा-अर्चना भी की गई. आयोजन स्थल पर बिजनेस एक्सपो और हस्तशिल्प मेला भी लगाया गया है. जिसमें अहीर समुदाय की महिलाएं अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










