खरीदें ट्रेन का टिकट, हर दिन मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम, मुंबई रेलवे का बड़ा ऐलान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 May 2025 6:16 PM
Lucky Yatri Yojana
Lucky Yatri Yojana: मध्य रेलवे की ओर से मुंबई लोकल ट्रेन में ट्रेवल करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. हर दिन की यात्रा को रोमांचक बनाने के लिए रेलवे की ओर से लकी यात्री योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत रेलवे में टिकट खरीद कर यात्रा करने वालों के 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. सप्ताह में एक बार बंपर इनाम के रूप में 50 हजार रुपये दिया जाएगा.
Lucky Yatri Yojana: मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुंबई लोकल में यात्रा करने वालों के लिए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले एक लकी यात्री को हर दिन 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. रेलवे की लकी यात्री योजना के तहत अब हर दिन एक भाग्यशाली टिकट धारक को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार और हर हफ्ते 50,000 रुपये का एक बंपर पुरस्कार दिया जाएगा.
कब से शुरू हो रही है योजना
मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करने वालों के लिए रेलवे की तरफ से शुरू की गई यह योजना अगले हफ्ते से शुरू होने वाला है. योजना को अगले आठ हफ्तों चालू रखा जाएगा. रेलवे की इस योजना का मकसद खास कर उन लोगों को टारगेट करना है जो बिना टिकट यात्रा करते हैं, जिससे रेलवे को नुकसान होता है. ऐसे में रेलवे का मकसद यात्रियों को टिकट के लिए प्रोत्साहित करना भी है.
रेलवे ने क्यों शुरु की यह योजना?
मध्य रेलवे का मकसद है बेटिकट यात्रियों की संख्या कर करना. ज्यादा से ज्यादा लोग टिकट लेकर लोकल ट्रेन की यात्रा करें, रेलवे इसपर फोकस कर रहा है. एक आंकड़े के मुताबिक मुंबई लोकल में हर दिन 4 से 5 हजार से भी ज्यादा यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं. ऐसे में योजना के लालच में ऐसे यात्री भी टिकट खरीदकर यात्रा करने को प्रेरित होंगे.
कैसे होगा विजेताओं का चयन
मध्य रेलवे ने बताया कि विजेताओं का चयन स्टेशनों पर टिकट जांच करने वाले कर्मचारी करेंगे. चयनित व्यक्ति को पुरस्कार की राशि लेने के लिए अपने पास टिकट रखनी होगी. टिकट दिखाने के बाद ही उन्हें पुरस्कार की राशि दी जाएगी. इस योजना में सभी भाग ले सकते हैं. मतलब दैनिक टिकट वाले या मासिक पास वाले दोनों तरह के यात्रा इस ड्रॉ में हिस्सा ले सकते हैं.
Also Read: बाघ या शेर… कौन है जंगल का असली राजा? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










