Digital Molestation: लखनऊ में 4 साल की मासूम के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर ने किया डिजिटली दुष्कर्म, गिरफ्तार

school van driver
Digital Molestation: लखनऊ से एक 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की खबर सामने आ रही है. बच्ची मां ने स्कूल वैन के ड्राइवर पर डिजिटली दुष्कर्म का आरोप लगाया है. फिलहाल पीड़ित मासूम की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद आरि
Digital Molestation: स्कूल वैन ड्राइवर द्वारा 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मां ने कहा, “स्कूल ने मुझे वैन दी थी. एक दिन मेरी बच्ची ने अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की. उसके प्राइवेट पार्ट पर जांच करने पर पता चला कि उसे चोट लगी है. मैंने प्रिंसिपल से शिकायत की, जिन्होंने कहा कि वह इस बारे में बात करेंगी. जब मैं बच्ची को डॉक्टर के पास ले गई, तो डॉक्टर ने कहा कि बच्ची ने जो कुछ भी कहा था, उसके साथ वैसा ही किया गया था और उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ डाला गया था. स्कूल ने कहा कि शिकायत करने से बच्ची का भविष्य और स्कूल की प्रतिष्ठा खराब होगी, जिसके बाद उन्होंने सामूहिक रूप से ड्राइवर के खिलाफ शिकायत करने का सुझाव दिया… मैंने दो दिन इंतजार किया, लेकिन स्कूल ने कोई कार्रवाई नहीं की.
Lucknow, Uttar Pradesh | A 4-year-old girl was digital raped allegedly by her school van driver in Lucknow. DCP (East) Shashank Singh says that FIR has been registered and accused driver, Mohd Arif has been arrested.
— ANI (@ANI) July 19, 2025
Picture of the accused, Mohd Arif released by the Police. pic.twitter.com/UzWi6crYqj
आरोपी ड्राइवर ने पीड़ित मासूम और उसकी मां को अपहरण की धमकी दी
पीड़ित बच्ची की मां ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया, वैन ड्राइवर ने बच्ची को स्कूल से लेने के लिए दोबारा फोन किया. जब हमने उससे इस बारे में बात की, तो उसने स्कूल के सामने ही हमें परेशान किया और जातिवादी टिप्पणियां कीं. हमें अपहरण की धमकी दी गई, यहां तक कि स्कूल ने भी हमें शिकायत न करने के लिए कहा. मेरे पास सारे सबूत हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मेरी बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है.”
#WATCH | Lucknow | On 4-year-old girl digital raped by school van driver, mother of the victim says, "The school had provided me with the van… My child complained of pain in her private parts… On examination, I found that she had suffered an injury. I complained to the… pic.twitter.com/C8Vl99R2A6
— ANI (@ANI) July 19, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










