Lok Sabha Election 2024 : 'आपका वोट आपकी आवाज', वोटिंग के बीच पीएम मोदी की अपील, कई दिग्गजों पर टिकी नजर

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | pti

Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग आज कर रहे हैं. आज कई दिग्गजों की किस्मत इवीएम में कैद होने वाली है. इस बीच पीएम मोदी ने लोगों से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकतंत्र का पर्व जनता मना रही है. जी हां..लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 88 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत वोटिंग हुई थी जिसमें करीब 62 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया, जो कुछ कम था. यही वजह है कि दूसरे चरण पर सबकी नजर टिकी हुई है. आज कई दिग्गजों की किस्तम इवीएम में कैद हो जाएगी. दूसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से लोग वोट कर रहे हैं. 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है.

पीएम मोदी ने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें. उन्होंने आगे लिखा कि जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होग. युवाओं और महिलाओं से पीएम मोदी ने खास अपील करते हुए लिखा कि अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं. आपका वोट ही आपकी आवाज है!

इन दिग्गजों की किस्मत होगी इवीएम में कैद

  • केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं जहां वोटिंग हो रही है.
  • कोटा सीट से ओम बिरला बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं.
  • उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से अरुण गोविल बीजेपी के उम्मीदवार हैं.
  • बिहार की पूर्णिया सीट से पप्पू यादव निर्दलीय ही चुनाव लड़ रहे हैं.
  • खजुराहो सीट से मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा चुनाव मैदान में हैं.
  • बेंगलुरु ग्रामीण सीट की बात करें तो पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के दामाद सीएन मंजूनाथ की उम्मीदवारी की वजह से इसकी चर्चा है.

    Read Also : Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान आज, राहुल-हेमा की किस्मत का फैसला, लू का खतरा मंडराया
  • यूपी के मथुरा से बीजेपी की प्रत्याशी हेमा मालिनी तीसरी बार मैदान में हैं.

राहुल गांधी ने क्या कहा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि देश के लोगो…देश की तकदीर का फैसला करने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव का आज दूसरा चरण है. आपका वोट तय ही यह तय करने का काम करेगा कि आने वाली सरकार ‘चंद अरबपतियों’ की होगी या ‘140 करोड़ हिंदुस्तानियों’ की. आगे उन्होंने लिखा कि इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आज घर से बाहर निकले और ‘संविधान का सिपाही’ बन कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola