Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, जानें अमेठी में स्मृति ईरानी को कौन देगा टक्कर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 May 2024 10:33 AM
Rahul Gandhi/ File Photo
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की दो सीट की चर्चा हर किसी की जुबान पर है. जानकारी के अनुसार, जहां राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. वहीं केएल शर्मा को अमेठी से चुनाव मैदान में कांग्रेस ने उतारा है.
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की दो सीट इस वक्त चर्चा का केंद्र बन चुकी है. जी हां…पहली सीट अमेठी है जबकि दूसरी सीट है रायबरेली, जहां से कांग्रेस ने अपने पत्ते खोले दिए हैं. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जबकि केएल शर्मा को अमेठी से चुनाव मैदान में पार्टी ने उतारा है.
आपको बता दें कि यूपीए की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 से 2024 तक रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, हालांकि वह अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुकीं हैं. रायबरेली की बात करें तो यह राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र रहा है. अमेठी के साथ-साथ रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीट का प्रतिनिधित्व किया है.
उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने गुरुवार को दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में वह सोनिया गांधी के हाथों पराजित हुए थे. गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा यानी केएल शर्मा के अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर राहुल गांधी 2019 में बीजेपी की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे.
Read Also : Rahul Gandhi ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीएम मोदी को घेरा, कहा- महिलाओं से माफी मांगे प्रधानमंत्री
लगाए गये राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पोस्टर
शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले गुरुवार देर शाम अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के पोस्टर और बैनर नजर आए. अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी हैं. आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है. ऐसे में केएल शर्मा और राहुल गांधी आज ही नामांकन करेंगे.
क्या कहा केएल शर्मा ने
कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची की आधिकारिक घोषणा के बाद कांग्रेस नेता और अमेठी से उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास खबर आएगी तो मैं आपसे बात करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










