Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी और राहुल गांधी के भाषण के मामले पर चुनाव आयोग ने भेजा कांग्रेस-बीजेपी को नोटिस
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Apr 2024 1:47 PM
Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति जताए जाने के बाद चुनाव आयोग की ओर से संज्ञान लिया गया है. जानें पूरा मामला
Lok Sabha Election 2024 : चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति जताए जाने के बाद संज्ञान लिया है. गुरुवार को आयोग ने आचार संहित के उल्लंघन के आरोप में बीजेपी और कांग्रेस को नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है. जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की शिकायत पर आयोग ने बीजेपी से जवाब मांगा है.
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन किए जाने का संज्ञान लिया है. चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को बीजेपी, कांग्रेस प्रमुखों के साथ साझा किया. साथ ही इस पर 29 अप्रैल तक जवाब मांगा है.
Read Also : Lok Sabha Election 2024 : ‘एक गोला आए तो दस गोले से जवाब दो’, पीएम मोदी बोले सीमा पर जवानों को अब दी गई है आजादी
पार्टियों को लेनी होगी जिम्मेदारी
चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई करते हुए कहा कि पॉलिटिकल पार्टियों को अपने उम्मीदवारों, स्टार प्रचारकों के आचरण की जिम्मेदारी लेनी होगी. शीर्ष पदों पर आसीन नेताओं के चुनावी भाषणों के परिणाम अधिक गंभीर साबित होते हैं.
बीजेपी और कांग्रेस पहुंची थी चुनाव आयोग के पास
उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी के एक भाषण पर कांग्रेस ने सवाल उठाया था और इसे सांप्रदायिक और आपत्तिजनक बताया था. पार्टी की ओर से कहा गया था कि प्रधानमंत्री का बयान धार्मिक, जातिगत के साथ-साथ सामुदायिक और भाषा के अधार पर नफरत फैलाने वाला है. इधर, बीजेपी ने भी राहुल गांधी के एक भाषण के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था.
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के तहत नोटिस
चुनाव आयोग की ओर से जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के तहत नोटिस जारी किया गया है और दोनों पार्टियों के अध्यक्षों को जवाब देने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










