लोकसभा चुनाव 2024 के बाद होगा 'इंडिया' गठबंधन में PM उम्मीदवार का फैसला, बोलीं ममता बनर्जी- देर आए दुरुस्त आये
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Dec 2023 7:34 PM
Lok Sabha Election: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मीडिया के सामने साफ कर दिया है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद किया जाएगा. बंगाल की सीएम ममता फिलहाल दिल्ली में हैं, वो पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगी.
Lok Sabha Election: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज यानी सोमवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (I-N-D-I-A) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद किया जाएगा. टीएमसी की बैठक से एक दिन पहले दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव के इसका फैसला किया जाएगा. ममता बनर्जी ने कहा कि मैं किसी अन्य राजनीतिक दल के बारे में कुछ नहीं कह सकती. गौरतलब है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I-N-D-I-A) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक मंगलवार को दिल्ली में होगी. उम्मीद की जा रही है कि बैठक में अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीट के बंटवारे, साझा जनसभाओं और रणनीति बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी.
चुनाव के बाद होगा पीएम पद के उम्मीदवार का फैसला- ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मीडिया के सामने साफ कर दिया है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद किया जाएगा. वहीं इस सवाल के जवाब में क्या ‘इंडिया’ गठबंधन सीट-बंटवारे जैसे मुद्दों पर कदम उठाने में देर कर रहा है, इस सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा, देर आए दुरुस्त आए.
मैं नहीं हम- कांग्रेस
वहीं, बैठक को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का इरादा एकजुटता बनाए रखते हुए मैं नहीं, हम नारे के साथ आगे बढ़ने का है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के समक्ष अब चुनौती अगले आम चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए वैकल्पिक सकारात्मक एजेंडे के साथ सामने आने की है.
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की खराब हालत के बीच बैठक
गौरतलब है कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा. तेलंगाना को छोड़कर कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा है. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. बता दें, यह बैठक दिल्ली के अशोका होटल में होगी.
क्या होगा ‘इंडिया’ गठबंधन का चुनावी मुद्दा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘इंडिया’ गठबंधन का लोकसभा चुनाव में जाति आधारित गणना, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे हो सकते हैं. गौरतलब है कि अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है. ‘इंडिया’ गठबंधन की अब तक तीन बैठक पटना, बेंगलुरु और मुंबई में हो चुकी है. भाषा इनपुट से साभार
Also Read: Parliament Winter Session: एक दिन सबसे अधिक 78 सांसद हुए निलंबित, जानिए क्या है मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










