Lok Sabha Election 2024: 'पीएम मोदी से ज्यादा लोकतांत्रिक कोई दूसरा नेता नहीं', केजरीवाल के बयान पर बोले प्रमोद आचार्य

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024| ANI, X

Lok Sabha Election 2024: सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएम मोदी की उम्र पर दिए बयान बीजेपी ने AAP पर जोरदार पलटवार किया है. इसी कड़ी में पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद आचार्य कृष्णम ने भी कहा है कि पीएम मोदी से ज्यादा लोकतांत्रिक नेता कोई दूसरा नहीं है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी की उम्र को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर राजनीतिक बयानबाजी का नया दौर शुरू हो गया है. जेपी नड्डा और अमित शाह के पलटवार के बाद पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद आचार्य ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से ज्यादा लोकतांत्रिक नेता कोई दूसरा नहीं है. बता दें, प्रमोद आचार्य ने यह बात ऐसे समय में की है जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की उम्र को लेकर कटाक्ष किया है. वहीं केजरीवाल के बयान के बाद अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी उनपर पलटवार किया है.

पीएम मोदी से ज्यादा लोकतांत्रिक नेता कोई नहीं- प्रमोद आचार्य
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा कि भारत के प्रधानमंत्री से ज्यादा लोकतांत्रिक कोई दूसरा नेता नहीं है. विपक्ष हर दिन पीएम मोदी को अपशब्द कहता है. विपक्ष उन्हें एक तानाशाह करार देता है. लेकिन अगर पीएम मोदी तानाशाह होते तो विपक्ष ऐसा नहीं कह सकते. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

अमित शाह ने भी किया पलटवार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पलटवार किया है. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी 2029 तक ही नहीं, उससे आगे भी बीजेपी और देश का नेतृत्व करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि केजरीवाल और INDI Alliance वालों को खुश होने की जरूरत नहीं है. शाह ने कहा कि केजरीवाल को क्लीन चिट नहीं मिली है, वे केवल चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर हैं. 2 जून को वे फिर से जेल में होंगे.

विपक्ष को सता रहा हार का डर- जेपी नड्डा
वहीं केजरीवाल के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केजरीवाल और पूरा INDI गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गया है. उन्होंने कहा कि देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य रह गया है. पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण हर तरफ पीएम मोदी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है. ऐसे में ये अब पीएम मोदी की उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूंढ रहे हैं.

क्या था केजरीवाल का बयान
दरअसल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि पीएम मोदी ने साल 2014 में कहा था कि बीजेपी में 75 साल की उम्र के बाद नेता रिटायर हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे में अगले साल पीएम मोदी 75 साल के हो रहे हैं, तो क्या वो अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं. केजरीवाल के इस बयान से बीजेपी बौखला गई है. बीजेपी के कई और नेताओं ने भी पलटवार किया है.  

Also Read: Today News Wrap: ‘कांग्रेस को शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी’, ओडिशा में गरजे पीएम मोदी, पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola