Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी की उम्र वाले केजरीवाल के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- INDI गठबंधन को हार का डर

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | X

Lok Sabha Election 2024: केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि जनता जानती है पीएम मोदी का कण-कण और क्षण-क्षण भारत माता की सेवा में समर्पित है. पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश अगले 5 सालों में नई ऊंचाइयों को छुएगा.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएम मोदी की उम्र वाले बयान को लेकर सियासत गरमा गई है. वहीं केजरीवाल के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल और पूरा INDI गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गया है. देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य रह गया है. पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण हर तरफ पीएम मोदी  को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है. ऐसे में ये अब पीएम मोदी की उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूंढ रहे हैं.

नड्डा ने किया पलटवार
जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं भी उम्र को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है. जनता जानती है पीएम मोदी का कण-कण और क्षण-क्षण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है. मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना साकार हो रही है और अपने अगले 5 सालों के कार्यकाल में पीएम मोदी देश को नये शिखर पर ले जाएंगे. विपक्ष खुश न हों, कोई मुगालता ना पाले.  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ही हमारे नेता है और आगे भी हमारा नेतृत्व करते रहेंगे. इस दौरान उन्होंने INDI गठबंधन और केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि बेल पर जेल से बाहर आया नेता भी जानता है कि आएगा तो मोदी ही, रहेगा तो मोदी है, भारत को मजबूत बनाएगा तो मोदी ही.

अरविंद केजरीवाल ने उठाया सवाल
शुक्रवार को 50 दिन तिहाड़ में बंद रहने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए. शनिवार को उन्होंने एक चुनावी सभा की, जिसमें बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने खुद नियम बनाया था कि 75 साल की उम्र के बाद बीजेपी नेता रिटायर हो जायेंगे. ऐसे में अगले साल 17 सितंबर को पीएम मोदी 75 साल के हो रहे हैं. तो क्या वो अमित को पीएम बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं. इसपर बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने पलटवार किया है.

अमित शाह ने भी किया पलटवार
वहीं, सीएम केजरीवाल के बयान को लेकर बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी जी 2029 तक ही नहीं, उससे आगे भी बीजेपी और देश का नेतृत्व करते रहेंगे. केजरीवाल और इंडी अलाइंस वालों को खुश होने की जरूरत नहीं है. शाह ने कहा कि केजरीवाल को क्लीन चिट नहीं मिली है, वे केवल चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर हैं. 2 जून को वे फिर से जेल में होंगे.


Also Read: Today News Wrap: ‘कांग्रेस को शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी’, ओडिशा में गरजे पीएम मोदी, पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola