लोकसभा चुनाव तक कांग्रेस के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेगा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Apr 2024 12:45 PM

विज्ञापन

Supreme Court

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस जारी किया गया जिसपर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जानें अगली सुनवाई अब कब होगी.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को कुछ राहत मिली है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में 3,500 करोड़ रुपये के टैक्स मामले पर सोमवार को कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह लोकसभा चुनावों को देखते हुए 3,500 करोड़ रुपये के टैक्स मांग नोटिस के संबंध में कांग्रेस के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा. कोर्ट ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का बयान दर्ज किया. शीर्ष कोर्ट ने टैक्स मांग के खिलाफ कांग्रेस की याचिका की सुनवाई जुलाई 2024 तक के लिए स्थगित कर दी.

अब तक कुल 3,567 करोड़ रुपये के टैक्स की मांग

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की ओर से पिछले दिनों से दावा किया जा रहा था कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से पार्टी को नोटिस दिया जा रहा है. रविवार को कांग्रेस की ओर से कहा गया कि डिपार्टमेंट से एक बार फिर नया नोटिस मिला है, जिसके जरिये आकलन वर्ष 2014-15 से 2016-17 तक के लिए 1,745 करोड़ रुपये के टैक्स की मांग की गई है. बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा कांग्रेस से अब तक कुल 3,567 करोड़ रुपये के टैक्स की मांग की जा चुकी है.

Read Also : आयकर विभाग ने थमाया 1,823 करोड़ रुपये का नया नोटिस, कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

आज हुई कोर्ट में सुनवाई

कांग्रेस ने 135 करोड़ रुपये के टैक्स की मांग के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसपर सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल को सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि अभी कांग्रेस के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी. इधर, नोटिस मिलने के बाद से कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है. पार्टी का कहना है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बीजेपी के इशारों पर काम कर रहा है.

Read Also : आयकर विभाग के दो और नोटिस कांग्रेस को मिले, जयराम रमेश ने कहा

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola