अमेठी से चुनाव लड़ना है तो 3 मई तक भरने को मिलेगा पर्चा, आखिर किसे उतारेगी कांग्रेस

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Apr 2024 7:28 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | ANI, X

अमेठी सीट को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी इस सीट से फिर से चुनाव लड़ें. बता दें. 3 मई को अमेठी से नामांकन की आखिरी तारीख है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया चल रही है. अमेठी से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को पर्चा भरकर अपनी दावेदारी पेश कर दी है. लेकिन, कांग्रेस ने अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है. ऐसे में कांग्रेस को तत्काल प्रत्याशी का ऐलान करने का दबाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच, अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. उनकी मांग है कि राहुल गांधी को ही उम्मीदवार बनाया जाए.

राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ाने की मांग को धरना
अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में गांधी परिवार के सदस्य के नाम की घोषणा न होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज में केंद्रीय कार्यालय में धरना दिया. धरने में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा भी शामिल हुए. कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि अब नामांकन के लिए केवल तीन दिन का समय बाकी रह गया है, लेकिन अब तक अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है. सिंह ने कहा कि अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ता और अमेठी की जनता गांधी परिवार को चाहती है. उन्होंने कहा कि हम सब यह चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें और अमेठी का खोया हुआ सम्मान वापस दिलाएं.

पर्ची लिखकर चुनाव लड़ने की अपील
पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में पर्चे लिये राहुल गांधी से अपील कर रहे हैं कि वो अमेठी से चुनाव लड़े. कार्यकर्ताओं ने पर्ची में लिखा है ‘अमेठी मांगे राहुल गांधी, अमेठी मांगे प्रियंका गांधी.’ वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि इस धरने में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित पूर्व एवं वर्तमान सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी वरिष्ठ कांग्रेस जन, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, सेवा दल के पदाधिकारी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान से मांग है कि वह तत्काल गांधी परिवार के किसी सदस्य को अमेठी से उम्मीदवार घोषित करे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि अमेठी से गांधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़े , चाहे वह राहुल गांधी हों या प्रियंका गांधी.

अमेठी सीट से जारी है नामांकन
गौरतलब है कि अमेठी में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह प्रक्रिया तीन मई तक चलेगी. लेकिन कांग्रेस की ओर से अब तक अमेठी लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है. बीते दो दिन पहले सीईसी की बैठक हुई थी, जिसमें उम्मीद थी कि अमेठी को लेकर कोई फैसला किया जाएगा. लेकिन, बैठक में इस बात को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार राहुल गांधी से चुनाव लड़ने की मांग पर अड़े हैं. अब तक कोई घोषणा न होने से संशय से बरकरार है.

स्मृति ईरानी ने दाखिल किया नामांकन
वहीं, अमेठी सीट से बीजेपी ने एक बार फिर अपनी तेज-तर्रार नेता स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है. स्मृति ने 29 अप्रैल यानी सोमवार को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशी की घोषणा तक नहीं की गई है. बता दें, अमेठी में 20 मई को 5वें चरण के तहत वोटिंग होगी. लेकिन कांग्रेस की तरफ से अमेठी सीट को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

राहुल गांधी ने अमेठी को लेकर क्या कहा
इसी कड़ी में बीते दिनों गाजियाबाद में अमेठी से चुनाव लड़ने के मीडिया के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि यह फैसला पार्टी करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का जो भी आदेश होगा वह उसे मानेंगे. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जब अमेठी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि रायबरेली और अमेठी में आश्चर्य देखने को मिल सकता है. गौरतलब है कि स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था. वहीं राहुल गांधी ने इस बार भी वायनाड से चुनाव लड़ा है. 

Also Read: Indian Navy: ‘नौसेना को दुश्मनों के लिए हर समय रहना होगा तैयार’, जानिए कौन हैं एडमिरल त्रिपाठी जिनके नाम दर्ज हैं कई उपलब्धियां

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola