Lok Sabha Election 2024: अकाली दल के साथ नहीं बनी बात, बीजेपी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी. इस बात की जानकारी पार्टी की ओर से मंगलवार को दी गई है. जानें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने क्या कहा

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों कई खबर आ रही है. एक बड़ी खबर पंजाब से आ रही है जहां चुनावी मैदान में बीजेपी अकेले उतरेगी. इस बाबत जानकारी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दी और कहा कि बीजेपी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. आपको बता दें कि बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की बात चल रही थी. हालांकि दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बन पाई और इन्होंने लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला किया.

आपको बता दें कि पहले शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन पंजाब में था, लेकिन केंद्र द्वारा लाए गये तीन कृषि कानून पर दोनों दलों के बीच दरार आ गई. इसके बाद अकाली दल ने गठबंधन से अलग होने का फैसला किया. अब देखना होगा कि 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी प्रदेश में कितनी सीट पर जीत दर्ज करती है.

Also Read : Lok Sabha Election 2024: बीजेपी में शामिल होते ही नवीन जिंदल की लगी लॉटरी, कुरुक्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

पीएम मोदी पंजाब में भी जीतेंगे: मनजिंदर सिंह सिरसा

इधर, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में सीट बंटवारे पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि पार्टी की ओर से फैसला किया गया है कि हम सभी 13 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे. हम पंजाब के लोगों के साथ सीधे संपर्क में रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हमें यकीन है, पीएम मोदी पंजाब में भी जीत दर्ज करेंगे.

सुनील जाखड़ ने क्या कहा

चुनाव अकेले लड़ने के फैसले की जानकारी देते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब की जवानी, किसानी, व्यापारी, मजदूरों और सबके भविष्य के लिए हमने निर्णय लिया है कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पंजाब में जो काम हुए हैं, वो किसी और ने नहीं किए. बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता का कल्याण चाहती है. मुझे यकीन है कि पंजाब के लोग पीएम मोदी के विकास पर वोट करेंगे और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर पार्टी जीत दर्ज करेगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola