Live Updates

Breaking News: पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह पत्नी द्वारा दायर घरेलू हिंसा के मामले में अदालत के समक्ष हुए पेश

Updated:
विज्ञापन

Breaking News – पुंछ सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है. अमेरिका के न्यूयॉर्क में तूफान इडा का कहर जारी है. झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. ताजा तरीन खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

हनी सिंह घरेलू हिंसा के मामले में दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पेश हुए

पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह पत्नी द्वारा दायर घरेलू हिंसा के मामले में दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पेश हुए. अदालत के न्यायाधीश ने गायक यो यो हनी सिंह और उनसे अलग रह रहीं उनकी पत्नी को कक्ष के अंदर समझाया.

अफगान सरकार का नेतृत्व मुल्ला बरादर करेगा

अफगान सरकार का नेतृत्व मुल्ला बरादर करेगा. नई सरकार का आज ऐलान किया जाएगा.

सज्जन कुमार की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 

सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार को झटका लगा है. सज्जन कुमार की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट में बंगाल सरकार को झटका

सुप्रीम कोर्ट में बंगाल सरकार को झटका लगा है. DGP की नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से कोर्ट ने इनकार किया है.

पीएम मोदी आज अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लेखरा ने शूटिंग में एक और पदक जीता

टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लेखरा ने शूटिंग में एक और पदक जीता है. अवनि लेखरा ने पैरालिंपिक में अपना दूसरा पदक जीता है. अवनी ने महिलाओं की आर-8 50 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने का काम किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola