Liquor Scam: मनीष सिसोदिया ने CBI से मांगा समय, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए आज बुलाया गया था

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया, मुझे CBI से आज पूछताछ करने का नोटिस मिला था, मैंने उनसे अनुरोध किया है कि दिल्ली की बजट की तैयारी के कारण फरवरी के बाद वे किसी भी दिन का समय दें. बजट की तैयारी अपनी अंतिम चरण में है, फरवरी के अंत तक यह पूरा हो जाएगा.

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के आबकारी नीति मामले में पूछताछ को लेकर सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए समय मांगा. उन्होंने 27 फरवरी के बाद का समय मांगा है.

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली बजट की तैयारी का दिया हवाला

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया, मुझे CBI से आज पूछताछ करने का नोटिस मिला था, मैंने उनसे अनुरोध किया है कि दिल्ली की बजट की तैयारी के कारण फरवरी के बाद वे किसी भी दिन का समय दें. बजट की तैयारी अपनी अंतिम चरण में है, फरवरी के अंत तक यह पूरा हो जाएगा.

आरोपपत्र दायर करने के तीन महीने बाद सीबीआई ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपपत्र दायर करने के लगभगत तीन महीने बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुलाया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपपत्र में सिसोदिया को आरोपी नहीं बनाया गया है क्योंकि उनके और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच अब भी जारी है.

Also Read: Delhi Mayor Election: दिल्ली में 22 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव, LG ने सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को दी मंजूरी

पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ हुई थी

आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के पास आबकारी विभाग का प्रभार भी है. सिसोदिया से इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ हुई थी और मामले में उनके घर एवं बैंक के लॉकरों की तलाशी ली गई थी. एक अधिकारी ने कहा, दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को बनाने और इसे लागू करने में बड़ी साजिश तथा मामले में धन कहां से आया कहां गया इस संबंध में आगे की जांच जारी है.

सिसोदिया ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

सिसोदिया ने ट्वीट करके बताया कि तलाशी के दौरान उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला था और वह जांच में सहयोग करते रहेंगे. उन्होंने कहा, सीबीआई ने फिर बुलाया है. मेरे खिलाफ इन्होंने सीबीआई, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की पूरी ताकत लगा रखी है, घर पर छापे, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला. उन्होंने परोक्ष तौर पर केंद्र की इशारा करते हुए कहा कि सीबीआई को उनके पीछे लगाया गया है क्योंकि वे (केंद्र) उन्हें दिल्ली में बच्चों की शिक्षा पर अच्छा काम नहीं करने देना चाहते. उन्होंने कहा, मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया है. वे मुझे रोकना चाहते हैं. मैंने जांच में हमेशा सहयोग किया है और करूंगा. पिछले साल 25 नवंबर को दायर आरोपपत्र में दर्ज सात आरोपियों में गिरफ्तार व्यवसायी विजय नायर और अभिषेक बोइनपल्ली के नाम शामिल हैं. आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस प्रदान करने की दिल्ली सरकार की नीति से कुछ डीलरों को लाभ मिला, जिन्होंने इसके लिए कथित रूप से रिश्वत दी थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola