Lalu Yadav Funny Video: हमारे आने से पहले अंग्रेज भाग गए…, जब लालू की फनी स्पीच से सांसद हुए लोटपोट

Updated:
विज्ञापन
lalu yadav

lalu yadav

Lalu Yadav Funny Video: RJD अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव भारतीय राजनीति में एक तेज तर्रार नेता और अपने फनी स्पीच के लिए फेमस हैं. 77 साल की उम्र में भी उनका जलवा कायम है. पिछले दिनों चुनावी रैली में लालू अपने पुराने अंदाज में नजर आए. जब उन्होंने ‘लागल–लागल झुलनिया में धक्का… बलम कलकत्ता चलो.’ कहा तो कार्यकर्ताओं में हंसी और जोश उबाल मारने लगा. लालू भले ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं, लेकिन उनके पुराने वीडियो आज भी बड़े मजे से देखे और सुने जाते हैं. सोशल मीडिया में उनके पुराने वीडियो वायरल होते रहते हैं.

विज्ञापन

Lalu Yadav Funny Video: अपने हास्य अंदाज के लिए फेमस लालू प्रसाद यादव का एक पुराना वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो लोकसभा का है, जिसमें लालू प्रसाद यादव अपना स्पीच दे रहे थे. उनकी फनी स्पीच और अंदाज लोगों को खुद पसंद आ रहा है.

वायरल वीडियो में क्या बोल रहे लालू?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लालू कश्मीरी टोपी पहने दिख रहे हैं. जिसमें वो बोलते दिख रहे हैं कि उनके आने से पहले ही अंग्रेज भाग गए. लालू के फनी अंदाज पर पूरे सांसद में ठहाकों की गूंज सुनाई पड़ती है. अपनी स्पीच में लालू बोल रहे- “लालू यादव का जन्म हुआ 1948 में…हमारे आने के पहले अंग्रेज भाग गया…” इतना बोलकर लालू रुक गए और पूरे सदन में हंसी गूंज उठी. क्या पक्ष और क्या विपक्ष…सभी सांसद लालू की बातों पर हंसते नजर आये. कुछ देर बार लालू खुद भी हंसते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में लालू आगे कहते हैं, “वो तो पुराने खिलाड़ी हैं, केस ठोकवाने में.” इस पर भी नेताओं के ठहाके की आवाज सुनाई पड़ती है.

“पहले जैसा माहौल अब सदन में नहीं रहा”

लालू यादव के वीडियो को देखकर यूजर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोग उन्हें मिस कर रहे हैं. एक शख्स ने तो वीडियो में कमेंट किया, “पहले जैसा माहौल अब सदन में नहीं रहा.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola