Ladli Behna Yojana : लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ी खबर, इन महिलाओं को मिलेंगे केवल 500 रुपये
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Apr 2025 7:41 AM
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Photo: AI)
Ladli Behna Yojana : महाराष्ट्र में लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों के लिए बुरी खबर आ रही है. लाभार्थियों की पहचान की जा रही है. उनकी स्क्रूटनी की जा रही है. कुछ महिलाओं के खाते में अब केवल 500 रुपये ही आएंगे. जानें सरकार ने क्या किया है योजना को लेकर फैसला.
Ladli Behna Yojana : महाराष्ट्र में लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों की स्क्रूटनी शुरू हो गई है. सरकार ने ऐसे लाखों लाभार्थियों की पहचान की है, जिन्होंने अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ लिया है. इस वजह से अब उनकी मिलने वाली राशि में कटौती सरकार करने को तैयार है. सरकार का अनुमान है कि इस प्रक्रिया के बाद लाभार्थियों की संख्या में 10 से 15 लाख तक की कमी आ सकती है. यह कदम योजना में पारदर्शिता लाने और पात्र लाभार्थियों तक ही आर्थिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार उठाने जा रही है. स्क्रूटनी पूरी होने के बाद संशोधित सूची जारी कर दी जाएगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के तहत ऐसे 8 लाख लाभार्थियों की राशि घटा दी है, जो पहले से नमो शेतकरी महासम्मान निधि (NSMN) का लाभ उठा रहे हैं. इन महिलाओं को अब 1500 रुपये के बजाय केवल 500 रुपये कर महीने सरकार देगी. ऐसा इसलिए क्योंकि वे NSMN के तहत पहले ही 1000 रुपये प्राप्त कर रही हैं. यह कदम दोहरी लाभ की स्थिति को रोकने के लिए सरकार उठाने जा रही है.
स्क्रूटनी की प्रक्रिया अभी भी जारी
अक्तूबर 2023 में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के 2.63 करोड़ आवेदक थे, जो स्क्रूटनी के बाद फरवरी में घटकर 2.52 करोड़ हो गए. फरवरी और मार्च में यह राशि 2.46 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंची. अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि स्क्रूटनी के बाद लाभार्थियों की संख्या में 10 से 15 लाख तक की कमी आ सकती है. स्क्रूटनी की प्रक्रिया अभी भी जारी है.
ये भी पढ़ें : Seema Haider: सीमा हैदर की बढ़ गई कमाई! 6 यूट्यूब चैनलों के साथ बन गई डिजिटल वर्ल्ड की सनसनी
किन महिलाओं को मिलेगा माझी लड़की बहिन योजना का लाभ
खबर के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार माझी लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों का चयन पांच प्रमुख मानदंडों के आधार पर कर रही है. पात्र महिला की उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए. महिला को महाराष्ट्र की निवासी होना जरूरी है. महिला की पारिवारिक आय सालाना 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. यदि परिवार के पास कार है या कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, तो वे योजना के लिए पात्र नहीं होगी. यही नहीं, यदि लाभार्थी किसी अन्य सरकारी योजना का भी लाभ ले रही है, तो उसे कुल 1500 रुपये प्रतिमाह ही मिलेंगे, इससे ज्यादा नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










