Khela Hobe: ममता बनर्जी ने 2024 का बिगुल बजाया, भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का लिया संकल्प
**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: 28-ft statue of Netaji Subhas Chandra Bose before its inauguration as part of the revamped Central Vista, in New Delhi, Thursday, Sept. 8, 2022. (PTI Photo)(PTI09_08_2022_000250B)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह और पड़ोसी राज्य- बिहार और झारखंड के उनके समकक्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कई अन्य विपक्षी दलों के साथ हाथ मिलाएंगे.
2024 लोकसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल का समय शेष है, लेकिन उससे पहले ही भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष की सभी पार्टियों ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है. गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों 2024 चुनाव के लिए भाजपा का प्लान तैयार किया, तो नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी दल एक मंच में जुटने के लिए तैयारी कर रहे हैं. इसकी पहल पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की और अब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कर दी. उन्होंने मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए बिगुल बजा दिया है.
ममता का ऐलान, भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दलों के साथ मिलायेंगी हाथ
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह और पड़ोसी राज्य- बिहार और झारखंड के उनके समकक्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कई अन्य विपक्षी दलों के साथ हाथ मिलाएंगे. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा अपने अहंकार और लोगों के गुस्से के कारण घोर पराजय का सामना करेगी. उन्होंने कहा, मैं, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन और कई अन्य लोग 2024 में एक साथ आएंगे. सभी विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाएंगे. एक तरफ हम सब होंगे और दूसरी तरफ भाजपा.
Also Read: West Bengal News: पीएम मोदी पर ममता बनर्जी ने साधा निशाना, अनुब्रत मंडल को लेकर कह दी ये बड़ी बात
2024 में खेला होबे
ममता बनर्जी ने जिस तरह बंगाल चुनाव में खेला होबे का नारा दिया और सत्ता बरकरार रखी. उसी तरह उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भी खेला होबे का नारा दिया. उन्होंने कहा, भाजपा का 300 सीटों का अहंकार उसकी नियति होगी. 2024 में खेला होबे. खेला होबे. पिछले साल विधानसभा चुनावों के दौरान टीएमसी का सशक्त नारा था, जिसमें उसने (टीएमसी ने) भाजपा को हराकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की थी.
ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप
ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा को लगता है कि वह हमें सीबीआई और ईडी से डरा सकती है, लेकिन जितना अधिक वे लोग इस तरह के हथकंडे अपनाएंगे, उतना ही अगले साल के पंचायत चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनावों में हार के करीब पहुंचेंगे.
नीतीश कुमार ने दिल्ली टूर में बनाया 2024 का प्लान
नीतीश कुमार पिछले दिनों अपने दिल्ली दौरे में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए प्लान तैयार किया. उन्होंने एक-एक कर सभी विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात की और सभी को मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील की. ऐसी खबर भी मीडिया में आ रही है कि नीतीश कुमार 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं. हालांकि नीतीश ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो पीएम उम्मीदवार की रेस में नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










