एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 39 की मौत, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Karur Rally Stampede

करूर रैली में भगदड़ (Photo: PTI)

Karur Rally Stampede : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बताया कि करूर में अभिनेता-नेता विजय की रैली के दौरान भगदड़ मच गई. इस हादसे में आठ बच्चों समेत कुल 39 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस भगदड़ के बाद कई वीडियो सामने आ रहे हैं जो दिल को हिलाकर रख दे रहे हैं. देखें खास वीडियो.

विज्ञापन

Karur Rally Stampede : तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता से राजनेता बने विजय की रैली के दौरान भारी भीड़ उमड़ी. उन्हें देखने के लिए जुटी भीड़ में भगदड़ मच गई. इस अफरातफरी में कई लोग बेहोश हो गए और अनेक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. कुछ वीडियो भगदड़ के बाद सामने आए जिसे देखकर लोगों की आंखों से आंसू निकल जा रहे हैं. एक वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. इस वीडियो में कुछ महिलाएं रोतीं नजर आ रहीं हैं. रैली के दौरान हुई भगदड़ में जिन लोगों की जान गई, उनके परिजन का यह वीडियो बताया जा रहा है.  आप भी देखें ये वीडियो.

एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में वहां के दृश्य हैं जहां टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय के सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ हुई. वीडियो में नजर आ रहा है कि लोगों के जूते–चप्पल बिखरे पड़े हैं. वहां पोस्टर लगाए गए थे जो अबतक लगे हुए हैं. सड़क पर गाड़ियों का आना जाना शुरू हो चुका है.

तमिलनाडु के करूर ज़िले में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने के बाद एक घायल को अस्पताल ले जाया जा रहा है.

हर संभव केंद्रीय सहयोग का आश्वासन अमित शाह ने दिया

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से करूर भगदड़ पर रिपोर्ट तलब की है. गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से बात कर हालात की जानकारी ली और पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव केंद्रीय सहयोग का आश्वासन दिया. राज्य सरकार ने भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक परिवार को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें : Tamil Nadu Stampede: अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 29 लोगों की मौत की आशंका, पीएम ने जताया दुख

लोग अभिनेता विजय की एक झलक पाने के लिए पहुंचे थे

अधिकारियों के मुताबिक, करूर में भगदड़ शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय हुई जब टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. दोपहर से ही भारी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए जमा थे और लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अचानक भीड़ में कई लोग बेहोश होकर गिरने लगे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. स्थिति बिगड़ने पर शोरगुल मचा और विजय ने तुरंत अपनी रैली को रोक दिया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola