प्यार में पागल बाप का खूनी खेल, खून से लिखा प्रेम-पत्र, दो बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी

Published by : Neha Kumari Updated At : 11 Apr 2025 11:14 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Karnataka case: कर्नाटक के एक व्यक्ति ने अपने दोनों बच्चों को बेरहमी से मारकर खुद आत्महत्या कर ली. मरने से पहले व्यक्ति ने दीवार पर खून से अपनी पत्नी के लिए एक संदेश भी लिखा, जिसमें उसने कहा, “मैं तुमसे प्यार करता हूं, ‘हेमा’. पुलिस अभी इस मामले की जांच में लगी हुई है.

विज्ञापन

Karnataka case: कर्नाटक के दावणगेरे से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां उदय नाम के एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही हाथों से अपने बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद व्यक्ति ने एक 7 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और खुद भी आत्महत्या कर ली. यह घटना 10 अप्रैल को शाम के समय हुई. पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की. जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत के गम में यह कदम उठाया था. आत्महत्या से पहले व्यक्ति ने खून से दीवार पर अपनी पत्नी का नाम भी लिखा.

उदय के दो बच्चे थे. एक चार वर्ष की बेटी, जिसका नाम सिंधुश्री था. वहीं दूसरा श्रीजय नाम का बेटा था, जिसकी उम्र मात्र 3 वर्ष थी. उदय ने अपने दोनों बच्चों को निर्दयता से मारने के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी की कुछ समय पहले ही किसी बीमारी के कारण मौत हुई थी. पत्नी के जाने के बाद से ही उन्हें डिप्रेशन की समस्या हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को इस घटना को अंजाम दिया.

व्यक्ति ने दीवार पर खून से क्या लिखा?

आत्महत्या से पहले उदय ने दीवार पर खून से लिखा, “मैं तुमसे प्यार करता हूं, हेमा.” उदय और हेमा का प्रेम विवाह हुआ था. साल के कुछ सालों बाद ही हुए थे. लेकिन दुर्भाग्य से वर्ष 2024 में हार्ट अटैक के कारण हेमा की मौत हो गई. इसके बाद से ही उदय की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी. जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला किया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, उनके जाने के बाद उनके बच्चों का क्या होगा, वे कैसे जीएंगे, यह सोचकर शायद उन्होंने अपने बच्चों की भी जान ले ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़े: Tahawwar Rana: तहव्वुर राणा केस में बड़ा मोड़! जानिए कौन हैं जज एलेना कगन जिनके फैसले ने भारत का रास्ता साफ किया

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola