Kal Ka Mausam: अगले 48 घंटे तक इन राज्यों में बारिश का तांडव, गरज-चमक के साथ झमाझम बरसात, अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. उत्तर भारत के कई राज्यों में भी भारी बारिश का दौर जारी है. दिल्ली से लेकर यूपी, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर समेत कई और राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में कई राज्यों में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में मानसून का रौद्र रूप दिख रहा है. झमाझम बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मानसून की बरसात हो रही है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर गुजरात और दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर दबाव प्रणाली के प्रभाव में 8 सितंबर तक राजस्थान और गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. राजस्थान और दक्षिण गुजरात के कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली, राजस्थान,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जम्मू कश्मीर में बीते दिनों से हो रही भारी बारिश ने लोगों को हलकान कर दिया है.

दिल्ली में कल हो सकती है बारिश

दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में सोमवार (8 सितंबर) को बारिश हो सकती है.

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है. आईएमडी का अनुमान है कि 8 सितंबर को मौसम प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर डिप्रेशन में बदल गया है और दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के गुजरात क्षेत्र के ऊपर स्थित है. मौसम विभाग के मुताबिक जालौर, सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा, उदयपुर समेत कई और इलाकों में बारिश हो सकती है. कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. आईएमडी के मुताबिक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा करीब 7 से 20 सेमी तक हो सकती है.

बिहार में जारी रहेगा बारिश का दौर

बिहार में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 36 घंटे में बिहार कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक कल कई जिलों में आसमान में काले बादलों का डेरा रहेगा. कई हिस्सों में 9 सितंबर को भी भारी बारिश हो सकती है.

8 सितंबर को इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर को उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 8 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की आशंका है. आईएमडी के मुताबिक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola