Kal ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दुर्गा पूजा के दौरान होगी बारिश, दशहरा के बाद तक लगातार बारिश का अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Sep 2025 1:16 PM
30 सितंबर के मौसम की जानकारी (Photo: PTI)
Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना नजर आ रही है. इसके कारण 2 से 4 अक्टूबर तक बंगाल और इससे सटे राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Kal ka Mausam : पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 अक्टूबर से भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर इमरजेंसी तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन सकता है. इसके चलते 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जगहों पर हवाओं की गति 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे से शुरू होकर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती है. लोगों को सुरक्षित रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
झारखंड में होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 4 अक्टूबर 2025 तक झारखंड में बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की, मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने बताया है कि 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है. 2 अक्टूबर को झारखंड के पूर्वी हिस्सों, जैसे सांताल परगना और अन्य क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. 3 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
मुंबई में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
मुंबई में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई. एक दिन पहले मुंबई में भारी बारिश हुई थी. मौसम विभाग ने मुंबई और उपनगरों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. इसी तरह का मौसम मंगलवार तक देखने को मिल सकता है.
एमपी–छत्तीसगढ़ के अलावा इन राज्यों में भी बारिश के आसार
IMD के अनुसार, 1 से 4 अक्टूबर तक बिहार में, 1 से 3 अक्टूबर तक ओडिशा में जबकि 2 से 4 अक्टूबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 3-4 अक्टूबर को पश्चिम मध्य प्रदेश में भी ऐसा मौसम रहने की संभावना है. विभाग के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही कुछ जगहों पर तेज बारिश भी देखने को सकती है. विदर्भ में 2 से 4 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : Mumbai Rain : कैसे मनेगा दशहरा, महाराष्ट्र में 3 अक्टूबर तक बारिश के आसार, रेड अलर्ट जारी
पूर्वोत्तर के राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, असम और मेघालय में 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जबकि अरुणाचल प्रदेश में 1 से 4 अक्टूबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










