ePaper

Kal Ka Mausam : 9 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए जारी किया गया अलर्ट

Updated at : 08 Aug 2025 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Tomorrow

Heavy Rain Tomorrow

Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. जानें आपके राज्य में 9 अगस्त यानी रक्षा बंधन के दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त 2025 से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. अगले 4-5 दिनों में मध्य भारत और राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, 9 से 13 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 9 से 12 अगस्त तक और असम व मेघालय में 12-13 अगस्त को बहुत ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 13 अगस्त तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. हरियाणा में 11 अगस्त को, उत्तर प्रदेश में 11 से 13 अगस्त तक और जम्मू-कश्मीर में 13 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 13 अगस्त तक, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 अगस्त को बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई जगह और मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

9 अगस्त तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अगस्त तक तमिलनाडु, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 2 दिनों तक 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. अगले 5 दिनों में तमिलनाडु, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कुछ जगह गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: 7 से 13 अगस्त तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का रौद्र रूप, हाई अलर्ट

बिहार–झारखंड के अलावा यहां होगी बारिश

9 से 13 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 9 अगस्त तक ओडिशा में भारी बारिश की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. 13 अगस्त तक बिहार में, 8 अगस्त को गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में, 11 से 13 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है. 11 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में बहुत ज्यादा बारिश की संभावना है.

पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

12 और 13 अगस्त को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, अगले 5-6 दिनों तक पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola