Kal Ka Mausam : 5 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 5 दिन के लिए जारी किया गया अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Aug 2025 1:57 PM
Heavy Rain Warning
Kal Ka Mausam : अगले कुछ दिनों के मौसम के बारे में मौसम विभाग ने जानकारी दी है. विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Kal Ka Mausam : अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. 5 अगस्त को इन दोनों राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में अगले 4-5 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 से 9 अगस्त के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल में 4 और 6 से 9 अगस्त को, जबकि असम-मेघालय में 4 और 7 से 9 अगस्त को बहुत भारी बारिश की आशंका है.
बिहार, झारखंड और बंगाल के अलावा यहां होगी बारिश
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 4 अगस्त को झारखंड में जबकि 4 से 9 अगस्त तक बिहार के कुछ इलाकों भारी बारिश की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4 से 9 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है. 4 से 5 अगस्त तक पश्चिम मध्य प्रदेश, 4 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 8 और 9 अगस्त को, ओडिशा में 6 व 7 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है. गंगा किनारे पश्चिम बंगाल में 7 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें : भयंकर बारिश से तबाही, उफान पर गंगा-यमुना नदी, दिल्ली-यूपी-राजस्थान समेत कई राज्यों में मानसून का तांडव
उत्तर भारत में होगी भारी बारिश
उत्तर भारत के लिए भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार, 4 से 6 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. 4 से 9 अगस्त तक उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो सकती है. 5 और 9 अगस्त को पंजाब में, 4 से 5 अगस्त तक हरियाणा में, और 8 व 9 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई जगहों पर और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
पश्चिम भारत का कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 अगस्त को मराठवाड़ा में, 7 से 9 अगस्त तक कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. आने वाले 5-6 दिनों में इन क्षेत्रों में कई या कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










