भयंकर बारिश से तबाही, उफान पर गंगा-यमुना नदी, दिल्ली-यूपी-राजस्थान समेत कई राज्यों में मानसून का तांडव

Rain Havoc
Weather Forecast: देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर भारत के कई इलाकों में तबाही वाली बरसात हो रही है. राजस्थान, बिहार, यूपी समेत अन्य राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. कई इलाकों में बाढ़ आ गई है.
Weather Forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. गंगा यमुना समेत कई नदियां उफान पर हैं. कई इलाकों में बाढ़ जैसी हालत है. सड़कों और लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है.

राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार के कई इलाकों में बाढ़ की हालत हैं. बिहार में बीते दिनों हुई जोरदार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं. रविवार को पटना में लगातार बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कें और कई निचले इलाके जलमग्न हो गए.

भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए पटना, गयाजी, जमुई, औरंगाबाद, खगड़िया, बांका, वैशाली, समस्तीपुर, शेखपुरा, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, अरवल, पश्चिमी चंपारण और नवादा समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. आईएमडी के मुताबिक अगले हफ्ते भी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक अगले तीन-चार दिन राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम से लेकर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तरी बिहार बारिश की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु, केरल में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो-तीन दिन में गुवाहाटी शहर के विभिन्न हिस्सों में गरज एवं चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जाहिर किया है.

अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




