Kal Ka Mausam : 3 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए जारी किया गया अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Aug 2025 1:35 PM

विज्ञापन

Rain Forecast

Kal Ka Mausam : अगले 7 दिनों में पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. 3 अगस्त को पश्चिम बंगाल (हिमालय के पास), सिक्किम और मेघालय में जोरदार बारिश हो सकती है. 3 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और बिहार में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी?

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : भारी बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है. तमिलनाडु और केरल में अगले 6-7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. मध्य और उत्तर प्रायद्वीपी भारत में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 3 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. 7 अगस्त तक असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

अरुणाचल प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक और असम-मेघालय में 3 से 4 अगस्त तक कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

बिहार–झारखंड में बारिश की संभावना

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 और 3 अगस्त को जबकि बिहार में 3 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. झारखंड में 2 से 3 अगस्त तक, बिहार में 2 से 5 अगस्त तक, छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त को, पश्चिम मध्य प्रदेश में 3 से 5 अगस्त तक और पूर्वी मध्य प्रदेश में 3 और 4 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार

जम्मू-कश्मीर में 4 से 6 अगस्त, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में 2 से 5 अगस्त, उत्तराखंड में 2 से 7 अगस्त, पंजाब में 3 और 4 अगस्त, उत्तर प्रदेश में 2 से 5 अगस्त, पूर्वी राजस्थान में 3 से 7 अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई जगहों पर और मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain: 2 से 7 अगस्त तक इन राज्यों में अति भारी बारिश, गरज चमक के साथ बौछार, बाढ़ का खतरा बढ़ा

इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

तमिलनाडु में 2 से 7 अगस्त, केरल और माहे में 2 से 6 अगस्त, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 5 से 7 अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40–50 किमी प्रति घंटा हो सकती है. केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में अगले 7 दिनों तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola