Heavy Rain: 2 से 7 अगस्त तक इन राज्यों में अति भारी बारिश, गरज चमक के साथ बौछार, बाढ़ का खतरा बढ़ा

Updated:
विज्ञापन
Very Heavy Rain Alert

Very Heavy Rain Alert

Very Heavy Rain Alert: अगस्त महीने की पहली तारीख को देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान जाहिर किया है. आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर, पश्चिम, उत्तर भारत, मध्य भारत समेत कई और हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा.

विज्ञापन

Heavy Rain: देश के कई राज्यों में आगामी 6 से 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 2 और 3 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय और 3 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और बिहार में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 से 7 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 6 से 7 दिनों के दौरान मध्य और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में अपेक्षाकृत हल्की बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में मानसून मेहरबान, भारी बारिश से कई इलाके पानी-पानी

राजस्थान में इस साल मानसून मेहरबान है और करीब पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार जुलाई माह में राज्य में औसत से 77 फीसदी अधिक बारिश हुई है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में जुलाई माह के दौरान 285 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस साल सामान्य से सात दिन पहले 18 जून को राज्य में दस्तक दी थी. उसके बाद से ही राज्य में दो तीन दौर में अच्छी बारिश हो चुकी है. आईएमडी के मुताबिक दो अगस्त को राज्य के अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है. हालांकि, उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 3 से 6 अगस्त के दौरान मध्यम से भारी बारिश होगी.

बिहार-झारखंड इन राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 से लेकर 7 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड,  बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा. कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. 2 से 4 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और  2 और 3 अगस्त को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

उत्तरी पश्चिम बंगाल में चार अगस्त तक भारी बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण बंगाल के कई जिलों में सात अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों के एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि दार्जिलिंग, कलिमपोंग और कूचबिहार में दो से चार अगस्त तक अत्यधिक बारिश हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से शुक्रवार को कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिसके बाद चंडीगढ़-मनाली और मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया. हिमाचल प्रदेश में जुलाई में 250.3 मिलीमीटर बारिश हुई जो औसत बारिश 255.9 मिलीमीटर से दो फीसदी कम है. स्थानीय मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को राज्य के तीन से 10 जिलों के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार तक भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

आंध्र प्रदेश में एक से सात अगस्त तक बारिश का दौर

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक से सात अगस्त तक सात दिनों के लिए आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, गरज के साथ तूफान और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.  मौसम विभाग ने एक से पांच अगस्त तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है. एससीएपी और रायलसीमा में पांच, छह और सात अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पूरे सप्ताह सभी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola