Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर की वजह से कई राज्यों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी
Kal Ka Mausam: दिल्ली में शनिवार की सुबह काफी उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को भी राजधानी में बादल छाए रहेंगे. हालांकि बारिश की संभावना कम है. दिल्ली में 18 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. सोमवार को भी तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आएगा. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
राजस्थान में होगी भारी बारिश
राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान जोधपुर, अजमेर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में आसमान साफ रहने और धूप खिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है. अगस्त के आखिरी सप्ताह में भारी बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है.
ओडिशा में बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर एरिया के बनने के ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में इसके गांगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं. विभाग ने क्योंझर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बारगढ़, देवगढ़, अंगुल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है.
झारखंड का मौसम
झारखंड में अभी मॉनसून सक्रिय नजर आ रहा है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 अगस्त को झारखंड के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश के आसार हैं. सिमडेगा, पूर्वी व प सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, लोहरदगा, बोकारो और रामगढ़ में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
बिहार में रिमझिम फुहार
बिहार में रिमझिम फुहारों का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण की वजह से 19 अगस्त तक बादल छाये रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद एक बार फिर झमाझम बारिश होने की संभावना है.
Read Also : Weather Forecast: दिल्ली-UP में भारी बारिश, राजस्थान-ओडिशा में भी अलर्ट, जानिए आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम
इन राज्यों में भी बारिश के आसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं. वहीं, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, केरल, दक्षिण भारतीय कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










