ePaper

School Reopen News : जनवरी में खुल रहे हैं स्कूल-कॉलेज, नर्सरी से 9 वीं के छात्रों को करना होगा इंतजार, जान लें गाइडलाइन

Updated at : 24 Dec 2020 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
School Reopen News : जनवरी में खुल रहे हैं स्कूल-कॉलेज, नर्सरी से 9 वीं के छात्रों को करना होगा इंतजार, जान लें गाइडलाइन

Kab Khulega School College, School Reopen News, Schools And Colleges Are Opening From January, Central Government Guideline, Jharkhand, Bihar, Up, Delhi : देश में कम होते कोरोना संक्रमण के बीच स्कूल-कॉलेज खोलने की कवायद शुरू हो चुकी है. कुछ राज्यों ने दिसंबर में ही स्कूल-कॉलेज खोल दिये हैं, तो कई राज्यों ने नये साल में खोलने का फैसला किया है. आपको यहां हम सभी राज्यों के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं कि कहां-कहां स्कूल खुल चुके हैं और कहां-कहां नये साल में खुलने वाले हैं.

विज्ञापन

School Reopen News : देश में कम होते कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के बीच स्कूल-कॉलेज (School Kab Khulenge) खोलने की कवायद शुरू हो चुकी है. कुछ राज्यों ने दिसंबर में ही स्कूल-कॉलेज (School Reopen News Update) खोल दिये हैं, तो कई राज्यों ने नये साल में खोलने का फैसला किया है. आपको यहां हम सभी राज्यों के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं कि कहां-कहां स्कूल खुल चुके हैं और कहां-कहां नये साल में खुलने वाले हैं. देश में कम होते कोरोना संक्रमण के बीच कुछ राज्यों ने दिसंबर में ही स्कूल खोलने से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

झारखंड में 21 दिसंबर से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू

झारखंड सरकार ने 21 दिसंबर से 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल-कॉलेज खोल दिये हैं. हालांकि सरकार ने इसके लिए अभिभावकों की सहमति को अनिवार्य कर दिया है. यानी वही छात्र स्कूल आ पाएंगे, जिसे अभिभावक से मंजूर मिल चुकी है. सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर कुछ गाइडलाइन जारी किये हैं, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा.

छात्रों और शिक्षकों को 6 फीट की दूरी का पालन करना होगा.

सभी, खेल और वैसी गतिविधियों पर रोक रहेगी, जिसमें भिड़ होती है.

स्कूल के गेट पर सैनिटाइजर और साबुन का होना अनिवार्य कर दिया गया है.

स्कूल में प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग होगी.

स्कूल को नियमित रूप से सैनिटाइज करना होगा.

बिहार में 4 जनवरी से खुल रहे हैं स्कूल-कॉलेज

बिहार सरकार ने 4 जनवरी से स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला लिया है. हालांकि 4 जनवरी से केवल 9 से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी, उसके बाद 18 जनवरी से सभी स्कूल-कॉलेज खोल दिये जाएंगे. बिहार सरकार ने स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों को भी खोलने का आदेश दे दिया है. सरकार ने स्कूल आने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए कुछ गाइडलाइन भी जारी किये हैं. जैसे सभी को मास्क पहनना होगा, सामाजिक दूरी का पालन करना होगा. साथ ही कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति आधी रखनी होगी.

एक जनवरी से कर्नाटक में खुल रहे हैं स्कूल-कॉलेज

कर्नाटक सरकार ने स्कूल और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों (पीयूसी) को कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक जनवरी से फिर से खोलने का निर्णय किया, जो कोरोना वायरस की स्थिति के कारण बंद थे. राज्य सरकार ने साथ ही विद्यागम कार्यक्रम भी शुरू करने निर्णय लिया, जो कक्षा छह से कक्षा नौ तक के छात्रों के लिए सतत स्कूली शिक्षा सक्षम बनाएगा.

नासिक में नौवीं से 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल चार जनवरी से खुलेंगे

महाराष्ट्र सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने शनिवार को कहा कि नासिक जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल चार जनवरी से दोबारा खुलेंगे.

पुडुचेरी में चार जनवरी से खुलेंगे स्कूल

पुडुचेरी में चार जनवरी से स्कूल खुलेंगे. स्कूलों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आधे दिन के लिये कक्षाएं लगेंगी और 18 जनवरी से पूरे दिन की कक्षाएं होंगी.

मध्यप्रदेश में 10वीं एवं 12वीं की कक्षाएं 18 दिसम्बर से

मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 18 दिसम्बर से स्कूल नियमित रूप से संचालित होंगे. उत्तराखंड में 15 दिसंबर से कॉलेज, विवि जैसे उच्च शिक्षण संस्थान खोल दिये गये.

UP- दिल्ली में स्कूल अनिश्च‍ितकाल के लिए बंद

UP- दिल्ली में स्कूलों को अनिश्च‍ितकाल के लिए बंद किया गया है. मध्यप्रदेश के स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं अगले साल 31 मार्च तक बंद रहेंगी. राजस्थान में 31 दिसंबर तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. उसी तरह मिजोरम में 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल. हिमाचल प्रदेश में सभी स्कूलों और कॉलेजों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला किया गया है.

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन