ePaper

जो बाइडेन ने चीन को सुनाई खरी-खोटी, कहा- चुनौतियों का सीधे सामना करने को अमेरिका तैयार

Updated at : 05 Feb 2021 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
जो बाइडेन ने चीन को सुनाई खरी-खोटी, कहा- चुनौतियों का सीधे सामना करने को अमेरिका तैयार

Joe Biden in press conference to china ( Xi jinping )Attack Latest News in Hindi: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने चीन को कड़ा संदेश देने का काम किया है. बाइडेन ने कहा है कि चुनौतियों का सामना करने के लिए अमेरिका तैयार हैं. america china Xi jinping

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने चीन को कड़ा संदेश देने का काम किया है. बाइडेन ने कहा है कि चुनौतियों का सामना करने के लिए अमेरिका तैयार हैं. चीन द्वारा पेश की जाने वाली चुनौतियों गंभीर है लेकिन अमेरिका सीधे तौर पर इसका सामना करेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि देश हित सबसे ऊपर है और बीजिंग के साथ मिलकर काम करने से भी हमें परेशानी नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को ‘फॉगी बॉटम’ मुख्यालय में संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम चीन द्वारा आर्थिक शोषण का मुकाबला करने को तैयार हैं. मानवाधिकारों, बौद्धिक सम्पदा और वैश्विक शासन पर चीन के हमले को कम करने के लिए दंडात्मक कार्रवाई करने का काम अमेरिका करेगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने जोर देते हुए ये बात कही कि अमेरिका की कूटनीति पटरी पर लौट आई है और उनका प्रशासन अपने साझेदारों के साथ संबंधों में सुधार करके देश को एक बार फिर दुनिया से जोड़ने में जुट चुका है. बाइडन ने विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने सहयोगियों के साथ संबंधों को सुधारकर एक बार फिर दुनिया से जुड़ेंगे.

Also Read: बाइडेन सरकार ने अलकायदा के आतंकियों को कोरोना से बचाने का किया फैसला, मचा हंगामा

आगे उन्होंने कहा कि केवल अतीत की नहीं बल्कि वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का हल निकालने में हमारा जोर होगा. अमेरिकी नेतृत्व को बढ़ते अधिनायकवाद के इस नए दौर का सामना करना होगा, जिसमें अमेरिका के खिलाफ चीन की बढ़ती महत्वाकांक्षाएं और हमारे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के रूस के इरादे शामिल हैं.

जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका को बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के इस नए दौर का सामना करना है, जिनमें महामारी से लेकर पर्यावरण संकट और परमाणु प्रसार की चुनौती शामिल है. सभी देशों के साथ मिलकर काम करने से ही इन चुनौतियों से पार पाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हम अकेले अपने दम पर ऐसा नहीं कर सकते.

बाइडन ने कहा कि हमें अमेरिका की कूटनीति में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों से शुरू करना चाहिए: स्वतंत्रता का बचाव करना, अवसरों की रक्षा करना, सार्वभौमिक अधिकारों को बनाए रखना, कानून के शासन का सम्मान करना और हर व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना शामिल है. यही हमारी वैश्विक शक्ति का आधार है. यह हमारी शक्ति का अटूट स्रोत है. यही अमेरिका को जोड़ने वाली ताकत है.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola