ePaper

J&K Assembly Elections: बीजेपी ने 6 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, नौशेरा से चुनाव लड़ेंगे रैना

Updated at : 02 Sep 2024 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
BJP New President

narendra modi and jp nadda

J&K Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की.

विज्ञापन

J&K Assembly Elections: बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की चौथी सूची सोमवार को जारी की. जिसमें 6 को चुनावी मैदान में उतारा है.

जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना नौशेरा से चुनाव लड़ेंगे

भारतीय जनता पार्टी की सूची के अनुसार जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना नौशेरा से चुनाव लड़ेंगे. जबकि लाल चौक से ऐजाज हुसैन को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. राजौरी से विबोध गुप्ता को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है.

Also Read: J&K Assembly Elections: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें किसे कहां से उतारा

यहां देखें पूरी सूची

लाल चौक – ऐजाज हुसैन
ईदगाह – आरिफ राजा
खानसाहिब – डॉ अली मोहम्मद मीर
चरार ए शरीफ – जाहिद हुसैन
नौशेरा – रविंदर रैना
राजौरी – विबोध गुप्ता

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होंगे चुनाव

जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों – 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर – में होंगे. इसके बाद आठ अक्टूबर को मतों की गिनती होगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola