J&K Assembly Elections: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें किसे कहां से उतारा
Congress
J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी की. सीईसी की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई.
J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार को बैठक हुई. जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई.
J&K Assembly Elections: तारिक हमीद कर्रा को सेंट्रल शालटेंग सीट से मैदान में उतारा
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा को सेंट्रल शालटेंग सीट से टिकट दिया. जबकि रियासी से मुमताज खान को उम्मीदवार बनाया गया. श्री माता वैष्णव देवी से भूपेंद्र जामवाल को टिकट दिया गया. जबकि राजौरी से पार्टी ने इफ्तकार अहमद को चुनावी मैदान में उतारा.
यहां देखें पूरी सूची
सेंट्रल शालटेंग – तारिक हमीद कर्रा
रियासी – मुमताज खान
श्री माता वैष्णव देवी – भूपेंद्र जामवाल
राजौरी – इफ्तकार अहमद
थन्नामंडी – शब्बीर अहमद खान
सुरनकोट – मोहम्मद शाहनवाज चौधरी
कांग्रेस सीईसी की बैठक में खरगे-राहुल गांधी हुए शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी, प्रभारी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा, जम्मू-कश्मीर स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख सुखजिंदर सिंह रंधावा और वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद सहित अन्य नेताओं ने यहां कांग्रेस मुख्यमालय में बैठक में शिरकत की.
जम्मू-कश्मीर में 32 सीट पर कांग्रेस लड़ रही है चुनाव
केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है. दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि कांग्रेस 32 सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी. एक-एक सीट माकपा और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) को दी गई है. जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में – 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे तथा आठ अक्टूबर को मतों की गिनती होगी.
पहली सूची में कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पिछले हफ्ते 9 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर को दूरू से और प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख विकार रसूल वानी को बनिहाल से टिकट दिया गया था. पार्टी ने त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, देवसर से अमानुल्लाह मंटू, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सईद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज और डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत को मैदान में उतारा है.
जातीय जनगणना पर RSS ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










