Jhansi Medical College Fire: झांसी के अस्पताल में लगी आग, झुलसकर 10 बच्चों की मौत

Updated:
विज्ञापन
Jhansi Medical College Fire

Jhansi Medical College Fire

Jhansi Medical College Fire News: उत्तर प्रदेश के झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीती रात आग लग गई. हादसे में 10 बच्‍चों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Children killed in fire at Jhansi hospital: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लग गई. हादसा देर रात हुआ जिसमें 10 बच्‍चों की मौत हो गई. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल के साथ झांसी पहुंचे. पाठक ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को 24 घंटे में प्राथमिक जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. मेडिकल कॉलेज में मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि रात साढ़े दस से 10 बजकर 45 मिनट के बीच एनआईसीयू के एक हिस्से में आग लग गई. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार, बाहर वाले हिस्से में जो बच्चे थे उनमें से लगभग सभी को बचा लिया गया है, लेकिन अंदर वाले हिस्से के 10 बच्चों की मौत हो गई. झांसी नगर क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेन्‍द्र कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में आग लगी. दम घुटने और झुलसने से 10 बच्चों की मौत हुई है, जिनके शव निकाले जा चुके हैं. 30 से ज्यादा बच्चों को बचाया जा चुका है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने शनिवार सुबह एक वीडियो जारी किया. इसमें नजर आ रहा है कि एनआईसीयू में लगी भीषण आग के बाद बचाए गए नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है.

Read Also : UPPSC Protest: यूपीपीएससी के फैसले से छात्र खुश, धीमा पड़ा आंदोलन

एनआईसीयू के अंदरूनी हिस्से के 30 बच्चों को बचाया गया

हादसे की खबर मिलने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव का निर्देश दिया. झांसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया. इसमें कहा गया- अग्निशमन दल को मौके पर भेजा गया, जबकि जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola