Jammu Kashmir Encounter : शोपियां मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, पुलवामा में लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter : समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ जारी है. मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ जारी है. मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है.

विज्ञापन

मुठभेड़ के संबंध में पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले के रखामा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था. आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया. एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान अभी जारी है.

पुलवामा में लश्कर आतंकवादी गिरफ्तार

इधर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी की पहचान दक्षिण कश्मीर के निकलूरा इलाके के निवासी शमीम सोफी के रूप में हुई है. सोफी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी समूह से जुड़ा है. उसके पास से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola